फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   निकायों की असल लड़ाई से पहले ही उलझ गई भाजपा

निकायों की असल लड़ाई से पहले ही उलझ गई भाजपा

Sun, 03 Dec 2017 01:46 AM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
निकायों की असल लड़ाई से पहले ही उलझ गई भाजपा
हल्द्वानी। उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में मिली जीत से उत्साहित भाजपा ने अब उत्तराखंड के निकायों में परचम लहराने की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा इसके लिए हर जिले में प्रभारी घोषित करने जा रही है। असल लड़ाई से पहले ही कांग्रेस की कोशिश भाजपा को परिसीमन के मुद्दे पर उलझा कर रखने की है और भाजपा इसमें उलझती हुई दिख भी रही है।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश की तर्ज पर ही उत्तराखंड में भी भाजपा शानदार उपलब्धि दर्ज कराएगी। हल्द्वानी पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक प्रदेश में निकाय चुनाव को देखते हुए हर जिले में एक-एक प्रभारी घोषित करने की तैयारी की जा रही है। प्रदेश संगठन को मजबूत करने की कोशिश में इस समय भाजपा बूथ स्तर पर भी बैठकों का सिलसिला जारी रखे हुए है। अब संगठन की योजना इन बैठकों के बहाने निकाय चुनाव की तैयारी करना भी है। उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में मिली सफलता से भाजपा का उत्साह बढ़ा भी है।
विज्ञापन

भाजपा के उत्साह को देखते हुए कांग्रेस भी अब जवाबी रणनीति बनाने को विवश है। फिलहाल कांग्रेस की रणनीति भाजपा को निकायों के परिसीमन में उलझाए रखने की नजर आ रही है। कांग्रेस के इस जाल में भाजपा बहुत हद तक उलझी हुई नजर आ भी रही है। भाजपा चाह कर भी निकायों के परिसीमन को अंतिम रूप नहीं दे पाई है। इसी तरह परिसीमन में सत्ता पक्ष की हनक का इस्तेमाल होने से कांग्रेस को कानूनी दावपेच अपनाने का मौका भी मिल सकता है और कांग्रेस इसकी धमकी दे भी चुकी है। नगर निगम हल्द्वानी में ही कांग्रेस की इस धमकी के चलते भाजपा को परिसीमन के मूल प्रस्ताव पर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल भाजपा उत्तर प्रदेश के निकायों की जीत का जश्न मनाने में व्यस्त है और शनिवार को हल्द्वानी में भाजपा ने कई स्थानों पर मिठाई बांटकर खुशी भी जताई। भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अजय भट्ट सहित जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता बिंदेश, कुमांऊ मीडिया प्रभारी तरुण बंसल, सह मीडिया प्रभारी प्रकाश रावत सहित अन्य कई शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed