फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   युवा आगे आएं तभी खत्म होंगी नशे की जड़ें

युवा आगे आएं तभी खत्म होंगी नशे की जड़ें

Wed, 08 Nov 2017 02:26 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
युवा आगे आएं तभी खत्म होंगी नशे की जड़ें
हल्द्वानी। ‘उत्तराखंड उदय’ के तहत अमर उजाला फाउंडेशन और पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे कार्यक्रम के दूसरे दिन ‘ड्रग्स का कसता शिकंजा, युवाओं, समाज की भूमिका’ विषय पर इंटर स्कूल भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतिभागियों ने जोर देकर कहा कि नशे के बढ़ते प्रभाव को खत्म करने के लिए युवाओं को ही आना पड़ेगा। सीनियर वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में सिंथिया स्कूल के उत्कर्ष भट्ट और जूनियर वर्ग में डीएवी स्कूल के मोहित शर्मा ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन

राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की शृंखला में मंगलवार को निमोनिक कॉन्वेंट स्कूल, लामाचौड़ में इंटरस्कूल भाषण प्रतियोगिता हुई। जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर वर्तमान व्यवस्था पर सवाल खड़े। सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने नशाखोरी से बर्बाद होती युवा पीढ़ी को बचाने के लिए कड़े कदम उठाए जाने पर जोर दिया। सुबह दस बजे शुरू हुई यह प्रतियोगिता अपराह्न दो बजे तक चली। सभी स्कूलों को प्रमाणपत्र मंगलवार को ही वितरित कर दिए गए जबकि प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले स्कूलों की टीमों को पुरस्कार नौ नवंबर को आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट और महासचिव कैलाश भगत ने दीप जलाकर की। पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रवींद्र कुमार रौतेला, उपाध्यक्ष अनिल जोशी, यूनिवर्सल स्कूल के प्रबंध निदेशक सुनील जोशी, एवरग्रीन स्कूल के सौरभ पाठक, गौरव पाठक, दून माडर्न एकेडमी के मनोज बुडलाकोटी, निमोनिक स्कूल की चेयरपर्सन लक्ष्मी भगत, प्रधानाचार्य कविता बिष्ट, गुरुकुल स्कूल के प्रधानाचार्य जेपी सिंह आदि ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। संचालन चित्रा तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये स्कूल रहे शामिल
दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल, गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, सिंथिया स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर, यूनिवर्सल कान्वेंट स्कूल, स्कालर एकेडमी, एसकेएम स्कूल, आर्यमान विक्रम बिड़ला स्कूल, सेक्रेड हार्ट, ओरम स्कूल, नैनीवैली स्कूल, डीएवी स्कूल, निर्मला कान्वेंट स्कूल, डॉन बास्को स्कूल, एवरग्रीन स्कूल, निमोनिक स्कूल, सनबीम स्कूल, स्प्रिंग डेल्स स्कूल, क्वींस स्कूल, दून माडर्न एकेडमी


ये रहे परिणाम
सीनियर वर्ग:
पहला स्थान: उत्कर्ष भट्ट, सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल
दूसरा स्थान: अनुराधा सिंह, केवीएम स्कूल
तीसरा स्थान : मेदिनी दुम्का डॉन बास्को स्कूल, करुण्या वर्मा ओरम स्कूल
जूनियर वर्ग
पहला स्थान : मोहित शर्मा, डीएवी स्कूल
दूसरा स्थान : आरुष, आर्यमान विक्रम बिडला स्कूल
तीसरा स्थान : आयुष्मान गुरुरानी, दीक्षांत स्कूल और करन जोशी डॉन बास्को स्कूल

गुरुकुल में नृत्य और शिवालिक में आज होगी पेंटिंग प्रतियोगिता
आठ नवंबर को गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, कमलुवागांजा में सुबह साढ़े नौ बजे से इंटर स्कूल नृत्य प्रतियोगिता होगी। इसमें स्कूली बच्चों की टीमें लोकगीत और लोकनृत्य झोड़ा एवं चांचरी पर अपनी प्रस्तुति देंगी। शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल, आरटीओ रोड में हमारा उत्तराखंड विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed