{"_id":"59ab18944f1c1bea278b4e18","slug":"141504385172-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल आपूर्ति ठप रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल आपूर्ति ठप रही
Updated Sun, 03 Sep 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश से पूरा जिला जलमग्न था लेकिन पेयजल आपूर्ति चौपट थी। गौला से 12 घंटों से ज्यादा आपूर्ति बंद रहने से शहरी, ग्रामीण इलाकों की आपूर्ति व्यवस्था गड़बड़ा गई।
गौला में शनिवार को हुई झमाझम बारिश से 12 हजार क्यूसेक से ज्यादा जल स्तर पहुंचने और सिल्ट आने से सिंचाई विभाग ने बैराज के फाटक खोल दिए थे। इससे सुबह 10.30 बजे से आपूर्ति बंद की गई जो खबर लिखे जाने तक जारी थी। वहीं 12 घंटों से ज्यादा आपूर्ति बंद रहने से हल्द्वानी व शहर से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का हाहाकार मच गया। गौला से 30,000 से उपभोक्ताओं को पेयजल आपूर्ति की जाती है वहीं गौला से मुख्य संयंत्र शीशमहल स्थित फिल्टर प्लांट में भी आपूर्ति होती है लेकिन शनिवार को आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। इससे हजारों की आबादी को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ा। जल संस्थान एई आरपी डोबवाल ने बताया कि सुबह 10.30 से आपूर्ति बंद की गई है जो देर रात तक जारी रही इससे बड़ा इलाका प्रभावित हुआ।
मुस्लिम बस्तियों में टैंकरों से पहुंचाया पानी
जेई एनसी जोशी ने बताया कि ईद के मौके पर मुस्लिम बस्तियों में पेयजल के पर्याप्त इंतजाम किये गये थे हालांकि बिजली आने जाने व वोल्टेज के कम बढ़ होने से नलकूप संचालन में दिक्कत हो रही थी इसलिए मोहम्मदी चौकी, बंजारान मस्जिद, लाल मस्जिद के पास टैंकरों से पानी पहुंचाया गया।