रामनगर (नैनीताल)। कोसी बैराज स्थित कैंटीन संचालक अशोक गुप्ता की दुकान के समीप एक पेड़ पर अजगर लिपटा था। अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगने से मार्ग पर काफी देर तक यातायात बाधित हो गया।
पेड़ पर अजगर लिपटे होने की सूचना सेव द स्नेक एंड वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष सर्प विशेषज्ञ चंद्रसेन कश्यप को दी। चंद्रसेन कश्यप ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अजगर को रेस्क्यू किया। चंद्र सेन ने बताया कि अजगर की लंबाई 14 फीट और वजन 40 किलो से अधिक है। अजगर को वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में जंगल में छोड़ा जा रहा है। टीम में किशन कश्यप, अर्जुन कश्यप, अनुज कश्यप, विक्की कश्यप, राजीव अग्रवाल, बंटी अरोरा, सोनिया सत्यवली आदि थे।