{"_id":"5c2bc7e3bdec2256cb724983","slug":"131546373091-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलसंस्थान देगा रसीद, जलनिगम करेगा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलसंस्थान देगा रसीद, जलनिगम करेगा कनेक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। अमृत योजना के तहत जलनिगम शहर में पेयजल, सीवर लाइनें बिछा रहा है। कई इलाकों में सीवर, पेयजल लाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है। इन इलाकों में सीवर, पेयजल के नए कनेक्शन देने की तैयारी चल रही है। सीवर योजना के उपभोक्ताओं को कनेक्शन लेने के लिए जलसंस्थान में कनेक्शन शुल्क जमा कराना होगा। इसकी रसीद दिखाने पर जलनिगम संबंधित उपभोक्ता का सीवर कनेक्शन करेगा। दोनों विभागों के बीच इस पर सहमति बन चुकी है।
जलनिगम के ईई एके कटारिया ने बताया कि काठगोदाम क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने का काम लगभग पूरा हो गया है। आवास विकास, सुभाषनगर, हीरानगर आदि इलाकों में नई लाइन बिछाई जा रही है। जलसंस्थान के साथ नए सीवर कनेक्शन देने के लिए सहमति बनी है। नए कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं को जलसंस्थान में शुल्क जमा कराने के बाद रसीद दिखानी होगी। जलनिगम उस उपभोक्ता का कनेक्शन करेगा। जलसंस्थान के ईई विशाल सक्सेना ने बताया कि अमृत योजना के तहत सीवर, पेयजल कनेक्शन भी जलनिगम ही देगा। उपभोक्ताओं के कनेक्शन शिफ्टिंग का काम भी जलनिगम को ही करना है। संबंधित उपभोक्ता जलसंस्थान में सीवर, पेयजल कनेक्शन का शुल्क जमा कराएंगे। सीवर कनेक्शन के लिए 3850 रुपये जमा कराने होंगे जबकि पेयजल कनेक्शन आवास के क्षेत्रफल के अनुरूप जमा कराना होगा।
जलसंस्थान देगा रसीद, जलनिगम करेगा कनेक्शन
जलनिगम ने सीवर कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू की
जल्द पेयजल कनेक्शन होंगे आवंटित, पुराने कनेक्शन भी होंगे शिफ्ट