फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   भाजपा की बैठक

भाजपा की बैठक

Thu, 18 Oct 2018 01:55 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की बैठक
हल्द्वानी। निकाय चुनाव में भाजपा में भी एक अनार सौ बीमार वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। हल्द्वानी नगर निगम के लिए पार्षद बनने के लिए दावेदारों की फौज खड़ी हो गई है। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के साथ निकाय चुनाव सह प्रभारी राजू भंडारी ने भाजपा कोर कमेटी की बैठक ली तो 60 वार्डों में 450 से अधिक लोगों ने टिकट के लिए आवेदन करने की बात सामने आई।
विज्ञापन


यशपाल आर्य ने कहा कि पार्षद का चुनाव लड़ने वालों के आवेदन मिल गए हैं। 60 वार्डों में 450 से अधिक लोगों ने टिकट मांगा है। सूची प्रदेश नेतृत्व को भेजी जाएगी। प्रदेश नेतृत्व ही पार्षदों की सूची जारी करेगा। बैठक में कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, लालकुंआ विधायक नवीन दुम्का, प्रदेश महामंत्री गजराज सिंह बिष्ट, प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, राष्ट्रीय मंत्री अनुसूचित मोर्चा दिनेश आर्या, जिला महामंत्री चंदन सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा जीवंती भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


50 वार्डों का पैनल फाइनल, चुनाव प्रचार 19 से
हल्द्वानी। प्रदेश के चुनाव सह प्रभारी राजू भंडारी ने बताया कि पार्षदों का टिकट तय करने के लिए नगर निगम के अंतर्गत चार मंडलों के अध्यक्षों से प्रत्याशियों का बायोडाटा मंगाया गया था। तीन-तीन लोगों का पैनल बनाकर आवेदकों की सूची प्रदेश कार्यालय को भेज दी गई है। प्रदेश कार्यालय में चुनाव समिति की बैठक 18 अक्तूबर को बुलाई गई है। यहां समिति पार्षद प्रत्याशियों का टिकट सुनिश्चित करेगी। इधर बैठक के दौरान चुनाव प्रभारी ने करीब 50 वार्डों के प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट कर दी है। 15 वार्डों को लेकर कोर कमेटी भी भ्रम में पड़ गई थी। चुनाव सह प्रभारी राजू भंडारी का कहना है कि पार्षदों का टिकट घोषित होने के बाद पार्टी 19 अक्तूबर से प्रचार अभियान शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर को लेकर तीन नाम चर्चा में
हल्द्वानी। भाजपा की तरफ से मेयर पद के लिए वर्तमान मेयर सहित तीन लोगों के नामों पर चर्चा चल रही है। अभी पार्टी ने किसी का टिकट तय नहीं किया है। इसको लेकर राजनीतिक हलके में कयासों का दौर जारी है।


नैनीताल में दावेदार आज करेंगे आवेदन
नैनीताल। भाजपा नगर मंडल के मल्लीताल कार्यालय में बुधवार को हुई बैठक में मंडल और मोर्चों के पदाधिकारियों के साथ नैनीताल के सभी 15 वार्डों में पार्टी के सिंबल पर सभासद प्रत्याशी लड़ाने को लेकर घंटों तक मंथन हुआ। नगर मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी ने बताया कि पार्टी सभी वार्डों में सिंबल पर सभासद का चुनाव लड़ाएगी। बृहस्पतिवार को पार्टी की आम बैठक आयोजित की गई है, जिसमें सभासद के लिए दावेदारी कर रहे कार्यकर्ताओं से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। और हर वार्ड से पांच दावेदारों का प्रस्ताव बनाकर जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट को उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विवेक साह, नगर महामंत्री भानु पंत, किशन पांडे, नितिन कार्की, गोपाल रावत, अरविंद पडियार, अशोक तिवार, विकास जोशी, रईश खान, मोहन बिष्ट, आनंद बिष्ट, दयाकिशन पोखरिया, भूपेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।



भाजपा से 450 लोगों ने मांगा पार्षदी का टिकट
चुनाव प्रभारी यशपाल आर्य ने कोर कमेटी के साथ बैठक की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed