फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एमबी में एमए अंग्रेजी, संगीत की मेरिट जारी

एमबी में एमए अंग्रेजी, संगीत की मेरिट जारी

Fri, 13 Jul 2018 02:13 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
एमबी में एमए अंग्रेजी, संगीत की मेरिट जारी
admission shimla
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को एमए अंग्रेजी और संगीत के अलावा बीएससी बायोटेक की मेरिट लिस्ट घोषित कर दी गई। एमए के कुछ विषयों की मेरिट तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है जबकि स्नातक और परास्नातक विज्ञान वर्ग समेत अन्य कक्षाओं की मेरिट लिस्ट अगले सप्ताह जारी होगी।
विज्ञापन

प्रवेश समिति के संयोजक डॉ. हेमंत शुक्ला ने बताया कि एमए अंग्रेजी प्रथम सेमेस्टर की 80 सीटों पर चयनित विद्यार्थियों की मेरिट बृहस्पतिवार को दोपहर जारी कर दी गई। मेरिट में चयनित छात्र-छात्राओं के दाखिले शुक्रवार से होंगे। विद्यार्थियों को मूल शैक्षिक अभिलेखों के अलावा टीसी, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को जाति प्रमाणपत्र और एंटी रैगिंग शपथ पत्र लेकर आना होगा। संगीत विभाग के डॉ. गोविंद बोरा ने बताया कि एमए संगीत की मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी गई है। 30 सीटों के सापेक्ष मात्र 12 आवेदन ही आए थे। शासन से स्वीकृति न होने के चलते पहले कॉलेज प्रशासन ने कुमाऊं विवि से इस विषय में रजिस्ट्रेशन बंद करवा दिए थे, बाद में उच्चशिक्षा निदेशालय की सहमति पर इसमें रजिस्ट्रेशन ओपन किए गए। इस वजह से अधिकतर विद्यार्थी एमए संगीत में आवेदन करने से वंचित रह गए। इस संबंध में विवि प्रशासन से अनुरोध किया जाएगा। डॉ. नवीन भगत ने बताया कि बीएससी बायोटेक की 40 सीटों की मेरिट लिस्ट जारी की गई है। इसमें 38 आवेदन आए थे। चयनित विद्यार्थियों को काउंसलिंग के लिए 18 जुलाई को बुलाया गया है। प्रभारी प्राचार्य डॉ. रेखा पांडे के अवकाश पर होने के चलते उनका प्रभार बृहस्पतिवार को डॉ. पूर्णिमा भटनागर के पास था। उन्होंने बताया कि बाकी विषयों की मेरिट तैयार करने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed