{"_id":"5aa82f3c4f1c1bbb758b54e4","slug":"131520971580-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएमएस से जाने पीएफ खाते की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएमएस से जाने पीएफ खाते की जानकारी
Updated Wed, 14 Mar 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
EPFO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने लैंडलाइन के बाद अब एक मोबाइल नंबर 7738277899 जारी किया है। इस नंबर पर एसएमएस करने से पीएफ खाते की संपूर्ण जानकारी हासिल हो जाएगी। कुमाऊं में मंगलवार से यह योजना शुरू की गई है। इससे छह जनपदों के 2.25 लाख से ज्यादा कर्मियों को फायदा मिलेगा। लैंडलाइन नंबर पर भी मिसकॉल करने से पीएफ खाते की जानकारी मिलने की योजना संचालित है।
इस तरह मिलेगी जानकारी
कर्मचारी को पीएफ खाते की जानकारी लेने के यूएएन नंबर पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से अंग्रेजी में ईपीएफओएचओ यूएएन नंबर टाइप कर एसएमएस करना होगा। मुख्यालय से खाते की जानकारी मिल जाएगी।
हिंदी, पंजाबी, गुजराती में जानकारी मिलेगी
पहली बार एसएमएस सेवा में क्षेत्रीय भाषाओं को भी तरजीह दी गई है। यदि कर्मचारी हिंदी में जानकारी चाहता है तो ईपीएफओएचओ यूएएन नंबर एचआईएन टाइप करना होगा। इसके बाद जानकारी हिंदी में आएगी। इसी तरह पंजाबी, गुजराती वगैरह भाषा में भी सुविधा है।
विज्ञापन
ईपीएफओ ने मोबाइल नंबर जारी किया है। इस पर रजिस्टर्ड मोबाइल से यूएएन नंबर लिखकर एसएमएस करने से ताजा जानकारी मिलेगी।
- कार्तिकेय सिंह, क्षेत्रीय आयुक्त, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन।