{"_id":"5a230dc04f1c1b9f678bf175","slug":"131512246720-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ लाख दिए और मजदूर के पिता को चुप करा दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ लाख दिए और मजदूर के पिता को चुप करा दिया
Updated Sun, 03 Dec 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। बेकाबू कैंटर की टक्कर से जिस मजदूर का हाथ उखड़ गया था उसके पिता को डेढ़ लाख रुपये देकर मुकदमा दर्ज कराने से रोक दिया गया। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। पुलिस का यह भी दावा है कि घायल पक्ष अब मुकदमा दर्ज कराने से इन्कार कर रहा है।
बरेली के भोजीपुरा के जादौंपुर मसीत निवासी सुंदर लाल का बेटा वेद प्रकाश यहां देवलचौड़ में किराये पर रहता है। वह देवलचौड़ के ही एक बैंड में बैंड गाड़ी खींचने का काम करता है। बृहस्पतिवार देर रात करीब 11.30 बजे बेकाबू कैंटर ने बस को टक्कर मारने के बाद एक बैंड गाड़ी को टक्कर मार दी। इससे बैंड गाड़ी खींच रहा मजदूर का हाथ उखड़ कर दूर जा गिरा था। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया था। दोनों पक्षों में समझौते की कोशिशें चल रही थी। शनिवार की सुबह दोनों पक्षों में 1.50 लाख रुपये में समझौता हो गया है। इसके बाद पुलिस ने लिखित करार ले लिया है। उधर, घायल मजदूर की हालत नाजुक बनी हुई है।