{"_id":"5a0dc6474f1c1b87698bbd8a","slug":"131510852167-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा को रचनात्मक गतिविधियों में लगाए भावी पीढ़ी: शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा को रचनात्मक गतिविधियों में लगाए भावी पीढ़ी: शर्मा
Updated Thu, 16 Nov 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। शिव मंदिर सभागार में आयोजित बाल कवि सम्मेलन और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि यूपी पर्यटन निगम के पूर्व अध्यक्ष बीडी शर्मा ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा। कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने बच्चों से अपनी ऊर्जा को रचनात्मक कार्यों में लगाने का आह्वान किया।
अंतर विद्यालयी स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता के फैंसी ड्रेस सब जूनियर वर्ग में कोसा कान्वेंट स्कूल की समृद्धि पांडे और जूनियर वर्ग में केवी की स्नेहा शर्मा प्रथम, बाल कवि सम्मेलन में एपीएस के ज्योति दीप पांडे सर्वोत्तम बाल कवि और अशोक हॉल की प्राची आर्या ने अति उत्तम बाल कवि का पुरस्कार जीता। मिशन इंटर कॉलेज की गरिमा मेहरा व छावनी इंटर कॉलेज की शिवानी आर्या को उत्तम बाल कवि का खिताब मिला।
निर्णायक कवि राजेंद्र मनराल और भुवन बिष्ट रहे। उन्नयन संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बीडी शर्मा, विशिष्ट अतिथि संस्कृति कर्मी डॉ. विपिन चंद्र शाह ने नगर में साहित्यिक, सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन के लिए संस्था के प्रयासों की सराहना की। वहां संस्था सचिव हरीश लाल शाह, सोनू सिद्दिकी, शेर सिंह राणा, राजेंद्र जसवाल आदि थे। बाल कवि सम्मेलन में विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे बाल कवियों ने कविता पाठ कर श्रोताओं की खूब वाह-वाही लूटी। संचालन संस्था के विमल सती ने किया।