फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सांप डंसने के साढ़े नौ घंटे बाद मिला इलाज

सांप डंसने के साढ़े नौ घंटे बाद मिला इलाज

Fri, 27 Oct 2017 10:43 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
सांप डंसने के साढ़े नौ घंटे बाद मिला इलाज
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पहाड़ की स्वास्थ्य सेवाओं का हाल ये है कि यहां सांप के काटे का इलाज भी मुहैया नहीं है। बानगी देखिये, गवाड़ गांव में बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे एक महिला को सांप ने डंस लिया। उसे यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया लेकिन एंटी वेनम न होने के कारण इस अस्पताल से उसे रानीखेत रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


अब रानीखेत में एंटी वेनम तो था लेकिन आईसीयू की सुविधा नहीं थी तो डॉक्टरों ने महिला को एसटीएच (हल्द्वानी) रेफर कर दिया। और इस तरह एसटीएच पहुंचकर महिला को देर शाम साढ़े आठ बजे उपचार मिल सका।
विज्ञापन


गवाड़ गांव निवासी मोहन सिंह की पत्नी पार्वती देवी (45) को बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे घर के पास घास काटते वक्त सांप ने डंस लिया। प्रधान हिम्मत सिंह ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. सलीम अंसारी ने प्राथमिक इलाज के बाद पावती देवी को रानीखेत रेफर कर दिया, लेकिन रानीखेत में भी महिला को इलाज नहीं मिला। वहां से डॉक्टरों ने महिला को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि महिला देर शाम करीब 8:30 बजे हल्द्वानी अस्पताल पहुंची, जहां उसका इलाज चल रहा है। सुबह 11 बजे की घटना के बाद महिला को करीब साढ़े नौ घंटे के बाद इलाज मिलना पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोल रहा है। आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन न तो किसी मंत्री, नेता का ध्यान इस तरफ है और न ही प्रशासन ही इस तरफ ध्यान दे रहा है।


अस्पताल में एंटी वेनम उपलब्ध हैं, लेकिन मरीज की स्थिति गंभीर थी। मरीज को आईसीयू में रखने की जरूरत थी, लेकिन अस्पताल में यह सुविधा नहीं है। इस कारण मरीज को रेफर किया गया।
- डॉ. डीएस नेई, अधीक्षक राजकीय अस्पताल, रानीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed