{"_id":"59e522c24f1c1b0d698b6140","slug":"131508188866-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हजार के लिए घर में घुसकर फायरिंग, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हजार के लिए घर में घुसकर फायरिंग, तीन घायल
Updated Tue, 17 Oct 2017 02:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। शक्तिनगर पूछड़ी में सोमवार देर शाम उधार के तीन हजार रुपये के लिए पांच छह लोगों ने घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की। इस दौरान मारपीट में एक युवक घायल हो गया। साथ ही गोली लगने से युवक का भाई और पड़ोसी महिला गंभीर घायल हो गए। संयुक्त चिकित्सालय में प्राथमिक इलाज के बाद गोली लगने से दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। उधर, मोहल्ले में आए दिन मारपीट की घटनाओं से गुस्साए मोहल्ले वासियों ने तीन आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने पूछताछ के लिए एक युवक को कोतवाली में बैठाया है।
सीओ लोकजीत सिंह ने बताया कि शक्तिनगर पूछड़ी में रहने वाले सलीम से गांव के ही चांद मोहम्मद ने 10 हजार रुपये उधार लिए थे। इसमें से 7 हजार रुपये वापस कर दिए गए थे। लेकिन तीन हजार रुपये देने में चांद आनाकानी कर रहा था। इसी विवाद को लेकर सोमवार शाम को 5-6 लोग देसी कट्टे और राइफल लेकर हवाई फायर करते हुए सलीम के घर घुस गए और मारपीट करने लगे। मारपीट में सलीम घायल हो गया। यह देख बीचबचाव करने आए सलीम के भाई नाजिम पर किसी एक ने गोली चला दी। गोली नाजिम के गले में लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर अपने घर से बाहर निकली पड़ोसी महिला वकील खातून के भी कमर में गोली के छर्रे लग गए। थोड़ी देर बाद हमलावर हवाई फायर करते हुए घटनास्थल से फरार हो गए। आनन-फानन में तीनों घायलों को संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गोली लगने से घायल नाजिम और वकील खातून को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जबकि सलीम को छुट्टी दे दी गई। उधर, गोलीकांड के बाद मोहल्लेवासियों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी तीन युवकों मूल निवासी स्वार रामपुर निवासी नफीस, जलील और चांद मोहम्मद के खिलाफ मोहल्ले में आयेदिन लड़ाई झगड़ा करने की शिकायत करते हुए तहरीर सौंपी। सीओ लोकजीत सिंह ने बताया कि शक के आधार पर खुर्शीद को पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया है। अभी घायलों की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर के आधार पर ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।