फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   केंद्र-राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं

केंद्र-राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं

Tue, 01 Aug 2017 10:47 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
केंद्र-राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चुनाव के बाद पहली बार विधानसभा क्षेत्र पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का नगर में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भट्ट ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के टिप्स दिए और केंद्र तथा राज्य सरकार के कार्यों को जन-जन तक प्रचारित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के स्वागत के लिए नगर में जगह-जगह फ्लैक्सी और पोस्टर चस्पा कर दिए गए थे। सुबह करीब 11 बजे भट्ट खैरना पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। रानीखेत से भी काफी संख्या में कार्यकर्ता वहां पहुंचे थे।
विज्ञापन


भट्ट ने खैरना, बमस्यूं, बजोल, बजीना, डौरव, टूनाकोट, पिलखोली, जैनोली, गनियाद्योली सहित तमाम स्थानों पर जनसंपर्क किया। इसके बाद वह अपराह्न तीन बजे यहां केमू स्टेशन पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं से स्वागत दिया। भट्ट ने पैदल ही पूरे नगर क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी चौक पर हुई सभा में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती का पाठ पढ़ाया। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की जनहित की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। उनका स्वागत करने वालों में छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी, त्रिभुवन शर्मा, प्रेम शर्मा, ज्योति शाह, मदन माहरा, ध्यान सिंह नेगी, प्रदीप बिष्ट, दीप भगत, दर्शन बिष्ट, पावस जोशी, मुकेश फर्त्याल, विपिन शर्मा, रोहित शर्मा, ललित पपने, कलश पांडे, प्रकाश नेगी, मनोज अग्रवाल, राम सिंह रावत, विमला रावत, चंदन भगत, विमल भट्ट आदि कार्यकर्ता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed