फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नगर निगम ने प्रधानमंत्री आवास योजना की रिपोर्ट डीएम को सौंपी

नगर निगम ने प्रधानमंत्री आवास योजना की रिपोर्ट डीएम को सौंपी

Tue, 01 Aug 2017 02:58 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 02:58 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम ने प्रधानमंत्री आवास योजना की रिपोर्ट डीएम को सौंपी
हल्द्वानी। सबके लिए आवास योजना के तहत नगर निगम ने सर्वेक्षण रिपोर्ट सोमवार को जिलाधिकारी को सौंप दी है। शनिवार तक 10066 फार्म प्राप्त हुए थे। इनमें से 8719 फार्म सही पाए गए थे। जिलाधिकारी के हस्ताक्षर के बाद यह रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। सोमवार को प्राप्त हुए 578 और पुराने फार्म को मिलाकर 1925 फार्मों को जांच के लिए रखा गया है।
विज्ञापन

शासन ने नगर निगम को प्रधानमंत्री आवास योजना सबके लिए आवास के तहत नगर निगम क्षेत्र में भवन विहीन परिवारों के लिए सर्वें अभियान चलाने का निर्देश दिया था। यह सर्वें रिपोर्ट जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजने के लिए कहा गया था। सर्वें के दौरान निगम को शनिवार तक 10066 फार्म प्राप्त हुए थे। फार्म प्राप्त होने के बाद निगम की ओर से बनायी गई सर्वे टीम ने जांच की थी। इसमें से 8719 फार्म सही पाए गए। 1347 फार्म में कुछ कमियां पाई गई थी। इन्हें दोबारा जांच के लिए रखा गया है। सोमवार को निगम कार्यालय में 578 फार्म और प्राप्त हुए। इनकी जांच अभी होनी है। योजना के समन्वयक सुरेश अधिकारी ने बताया कि नगर निगम में आवास की जरूरत जानने के लिए यह सर्वेक्षण किया गया था। अभी और नगर निगम में सर्वेक्षण कार्य चल रहा है, इसलिए नगर निगम हल्द्वानी में और फार्म लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed