फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   13 spa centers will be closed in Nainital district

Nainital News: नैनीताल जिले में 13 स्पा सेंटर होंगे बंद

Sat, 04 Nov 2023 01:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 04 Nov 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
13 spa centers will be closed in Nainital district
हल्द्वानी में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने स्पा सैन्टरों में मारा छापा । स्रोत पुलिस।
हल्द्वानी। महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने हल्द्वानी के स्पा सेंटरों में चेकिंग अभियान चलाया। अनियमितता मिलने पर 83 पुलिस एक्ट में चालान किए गए। टीम ने 13 स्पा सेंटरों को बंद कराने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी उपनिरीक्षक दीपा भट्ट के नेतृत्व में टीम ने हल्द्वानी क्षेत्र के स्पा सेंटरों में दबिश दी। चेकिंग के दौरान अरमान के रेलवे तिराहा काठगोदाम के टूरिस्ट होम गेस्ट हाउस, हिमांशु निवासी अलंकार होटल केमू स्टेशन हल्द्वानी में चेकिंग की गई। टीम को कर्मचारी पहचानपत्र और सत्यापन संबंधी कागजात नहीं दिखा पाए। इस दौरान ग्राहक रजिस्टर में भी अधूरी जानकारी मिली। अनियमितता मिलने पर दोनों होटल और गेस्टहाउस का पांच-पांच हजार रुपये का चालान किया गया। पुलिस टीम ने पांच स्पा और 13 होटलों की जांच पड़ताल की। बताया गया नैनीताल जिले में संचालित 13 स्पा सेंटरों का संचालन बंद कराने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेज दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा का कहना है कि जिले में किसी भी तरह की अनैतिक गतिविधियों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि शहर भर में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed