फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   13 people showing black flags to CM arrested, people of SP and Bhim Army were sent to Lalkuan police station

सीएम को काले झंडे दिखा रहे 13 लोग गिरफ्तार, सपा और भीम आर्मी के लोगों को लालकुआं थाने भेजा गया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
13 people showing black flags to CM arrested, people of SP and Bhim Army were sent to Lalkuan police station
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले काले झंडे के साथ विरोध करने जा रहे सपा और भीम आर्मी के 13 सदस्यों को गौला पुल के पास बनभूलपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन्हें लालकुआं थाने में भेज दिया।
विज्ञापन

सपा के जिलाध्यक्ष जियाउद्दीन कुरैशी के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी रविवार की दोपहर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का विरोध करने के लिए जा रहे थे। कुछ लोगों के हाथ में काले फीते मौजूद थे। सपा नेताओं का आरोप था कि भाजपा सरकार पूरी तरह से तानाशाही रवैया अपना रही है। सरकार में आए दिन घोटाले सामने आ रहे हैं। कोरोना संक्रमण से निपटने में सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाने के बजाय जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया गया है। पुलिस ने जिलाध्यक्ष जियाउद्दीन कुरैशी, महानगर अध्यक्ष मोहम्मद अख्तर, जिला सचिव मोहम्मद अनस, नफीस चौधरी को पुलिस ने शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इधर भीम आमी के कार्यकर्ता काले झंडे के साथ मुख्यमंत्री का विरोध करने जा रहे थे। विरोध करने वालों में जिलाध्यक्ष नफीस अहमद खान, मंडल अध्यक्ष सिराज अहमद, जिलाध्यक्ष मनीष गौतम, मोहन लाल आर्य, इरशाद अहमद, कैलाश चन्द्र, मोहम्मद फैसल, शानू आदि शामिल रहे। थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि सपा के पांच और भीम आर्मी के आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed