फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   राज्य सहकारी दुग्ध संघ में सियासी घमासान के बीच बोर्ड बैठक तय

राज्य सहकारी दुग्ध संघ में सियासी घमासान के बीच बोर्ड बैठक तय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
राज्य सहकारी दुग्ध संघ में सियासी घमासान के बीच बोर्ड बैठक तय
हल्द्वानी। राज्य सहकारी दुग्ध संघ में मचे सियासी घमासान के बीच बोर्ड बैठक भी तय कर दी गई है। इसके बाद अध्यक्ष रेखा देवी ने अपने पक्ष में सदस्यों को लामबंद करना शुरू कर दिया है। भाजपा की अध्यक्ष के साथ कांग्रेस के सदस्य भी सुर में सुर मिला रहे हैं।
विज्ञापन

रेखा देवी ने कुछ दिन पहले ही सरकार पर बोर्ड भंग करने की साजिश का आरोप लगाते हुए सहकारिता मंत्री को निशाने पर लिया था। रेखा देवी ने कहा था कि बोर्ड भंग किया गया तो वे मंत्री के घर के सामने जहर खा लेंगी। सहकारिता मंत्री ने इन आरोपों को सिरे से नकारा था और कहा था कि वे रेखा देवी को जानते तक नहीं हैं।
विज्ञापन

अब यह सियासी घमासान और दिलचस्प हो गया है। राज्य सहकारी दुग्ध संघ के प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र के मुताबिक 27 फरवरी को बोर्ड बैठक होगी। अब बोर्ड बैठक को लेकर भी दुग्ध संघ में फील्डिंग सजाई जा रही है। रेखा देवी ने सदस्यों को लामबंद करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के सदस्य भी रेखा देवी के सुर में सुर मिला रहे हैं। बोर्ड के कांग्रेसी सदस्य राम पांडे का कहना है कि भाजपा की रुद्रपुर रैली के दौरान कई दुग्ध संघों ने बसें और लंच पैकेट भी उपलब्ध कराए। कांग्रेस सदस्यों ने इसका विरोध किया था। दुग्ध संघों की हाल ही मेें जांच कराई गई थी। इस जांच का आदेश मौखिक दिया गया था। इस जांच में अधिकारियों को कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सहकारी दुग्ध संघ में सियासी घमासान के बीच बोर्ड बैठक तय
अब 27 फरवरी को होगी बोर्ड बैठक
बोर्ड बैठक के लिए लामबंदी भी शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed