{"_id":"5c268395bdec2256a50a3e67","slug":"121546027925-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता के शव का हुआ दाह संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता के शव का हुआ दाह संस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। धारी ब्लॉक के सुनकिया गांव निवासी एक विवाहिता की बृहस्पतिवार को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। शुक्रवार को मायके वालों ने उसका रानीबाग के चित्रशिला घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
सुनकिया गांव निवासी विमला (22) की बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थिति में हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में मौत हो गई थी। विमला के पिता गंगा सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। कहा कि बृहस्पतिवार को उनकी बेटी ने फोन पर ससुरालियों के द्वारा मारने की बात कर कहीं थी, जिस पर उन्होंने गांव की एक कार बुक कराकर बेटी को लाने के लिए भेजा। लेकिन तब तक उनकी बेटी को ससुराल वाले मुक्तेश्वर, पदमपुरी के अस्पताल और बाद में हल्द्वानी के एसटीएच में लेकर गए, जहां उपचार के दौरान उनकी बेटी ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद चित्रशिला घाट रानीबाग में बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया है। उन्होंने शनिवार को मुक्तेश्वर थाने में बेटी के ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर देने की बात कही है।
विवाहिता का चित्रशिला घाट में किया अंतिम संस्कार
धारी ब्लॉक के सुनकिया गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई थी मौत