फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पश्चिमी विक्षोभ के कारण बरसेंगे बदरा

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बरसेंगे बदरा

Mon, 10 Dec 2018 01:28 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ के कारण बरसेंगे बदरा
हल्द्वानी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 10 से 12 दिसंबर के बीच बारिश और बर्फबारी की संभावना है। बारिश और बर्फबारी से तापमान गिरेंगे साथ ही ठंड बढ़ेगी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड में ऊंचाई वाले स्थानों में बारिश या बर्फ पड़ने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में हल्का कोहरा छा सकता है।
विज्ञापन

रविवार को हल्की गलन का एहसास हुआ। धूप खिलने के बाद ठंड ने कुछ राहत दी। दोपहर बाद मौसम ने फिर करवट बदली और गलन बढ़ गई। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 23.7 और न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा। दूसरी ओर मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 14.3 और न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक-एक डिग्री कम रहे। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 13 दिसंबर से मौसम साफ हो जाएगा। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में मौसम फिर बिगड़ेगा और बारिश एवं बर्फबारी के कारण तापमान गिरेंगे। बताया कि जनवरी तक तापमान सामान्य से कम रहेंगे और अच्छी ठंड का एहसास होगा।
विज्ञापन



कल से बारिश और बर्फबारी के आसार
पश्चिमी विक्षोभ के कारण बरसेंगे बदरा, अधिकतम और न्यूनतम तापमान कम होने से ठंड का एहसास
10 से 12 दिसंबर के बीच बारिश की संभावना


पहले सप्ताह में नहीं बरसे बदरा
हल्द्वानी। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता न होने के कारण दिसंबर में एक बूंद बारिश अभी तक नहीं हुई है। कुमाऊं के छह जिलों में बारिश का आंकड़ा निल है। अल्मोड़ा में 1, बागेश्वर में 1, चंपावत में 1.4, नैनीताल में 1.3, पिथौरागढ़ में 1.4 और ऊधमसिंह नगर में .5 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए, मगर दिसंबर का पहला सप्ताह समाप्त हो चुका है और एक बूंद बदरा नहीं बरसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed