{"_id":"5c041b5fbdec2241cd16bf7e","slug":"121543773023-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानीखेत में एसएसबी सीमांत मुख्यालय का स्वच्छता पखवाड़ा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानीखेत में एसएसबी सीमांत मुख्यालय का स्वच्छता पखवाड़ा शुरू
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। गनियाद्योली स्थित एसएसबी सीमांत मुख्यालय में स्वच्छता पखवाडा शुरू हो गया है। मुख्यालय सभागार में कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए महानिरीक्षक एसएस चतुर्वेदी ने स्वच्छता का महत्व बताया और इस तरह के कार्यक्रमों में जन सहभागिता भी बढ़ाने पर जोर दिया। उप कमांडेंट हितेंद्र पटियाल ने पावर प्वाइंट के माध्यम से स्वच्छता के बारे में जानकारी दी।
गांवों और स्कूलों में भी स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। महानिरीक्षक चतुर्वेदी ने उपस्थित कार्मिकों से आग्रह किया कि हमें दृढ़ संकल्प लेकर अपने घर के जैविक और अजैविक कचरे का उचित निस्तारण करना चाहिए, जिससे न केवल घर के आस-पास सफाई रहेगी बल्कि बीमारियां भी दूर होंगी।
अधिकारियों, कार्मिकों और उनके परिजनों ने सीमांत परिसर की सफाई की और कूड़े का निस्तारण किया। इस अवसर पर सीमांत के सभी अधिकारी, जवान एवं उनके परिवारजन उपस्थित थे।