{"_id":"5aecba684f1c1b57098b80bc","slug":"121525463656-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई नलकूपों की पेयजल सप्लाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई नलकूपों की पेयजल सप्लाई ठप
Updated Sat, 05 May 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
पानी नहीं दे रहे नल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। बुधवार शाम को आए भीषण आंधी तूफान से क्षेत्र के कई इलाकों में ठप हुई पेयजल सप्लाई अभी तक सामान्य नहीं हो पाई है। पेयजल किल्लत से लोग परेशान हैं। तीन दिन से पेयजल किल्लत झेल रहे लोगों को निजी टैंकरों से पानी खरीदना पड़ रहा है। कई लोग नहरों और गूलों का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। इधर, ट्रांसपोर्ट नगर में खराब पड़ा नलकूप अभी ठीक नहीं हो पाया है। क्षेत्र के दमुवाढूंगा, रामड़ी आन सिंह, कठघरिया, घूनी आदि इलाकों में भी पेयजल किल्लत से लोग परेशान हैं।
आंधी तूफान से क्षेत्र की तमाम बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त होने से नलकूपों की पेयजल सप्लाई ठप हो गई है। आंधी से बिजली लाइनें टूटने से गौलापार के बसंतपुर, खेड़ा, कुंवरपुर, लछमपुर, लाखनमंडी, जगतपुर और पचौनिया के नलकूपों का संचालन ठप पड़ा है। इधर, ट्रांसपोर्ट नगर में खराब हुआ नलकूप अभी ठीक नहीं हो पाया है। नलकूप खराब होने से इंद्रप्रस्थ कालोनी, जीतपुर नेगी, देवलचौड़, मानपुर पश्चिम, नैनी विहार आदि इलाकों में पेयजल सप्लाई ठप होने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जलसंस्थान के सहायक अभियंता आरपी डोबवाल ने बताया कि गौलापार क्षेत्र के नलकूपों के संचालन के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया गया है। शनिवार तक पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। लाखनमंडी नलकूप की बिजली आपूर्ति सुचारु करने के लिए सितारगंज के बिजली अधिकारियों से संपर्क किया गया है। जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि टीपीनगर का नलकूप ठीक होने में पांच दिन लगेंगे। इन इलाकों में टैंकरों से पेयजल वितरित किया जा रहा है।
कई नलकूपों की पेयजल सप्लाई ठप, पेयजल किल्लत से परेशान हैं लोग
बसंतपुर, खेड़ा, कुंवरपुर, लछमपुर, लाखनमंडी, जगतपुर और पचौनिया नलकूपों की सप्लाई ठप
पांच दिन बाद ठीक होगा ट्रांसपोर्ट नगर का नलकूप : ईई