फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   1200 teachers along with 12 sector magistrates will be on duty for the board exams.

Nainital News: 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ 1200 शिक्षकों की रहेगी बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
1200 teachers along with 12 sector magistrates will be on duty for the board exams.
भीमताल(नैनीताल)। जिले में 21 फरवरी से होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए शिक्षा विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बोर्ड परीक्षा की अंतिम बैठक 18 फरवरी को हल्द्वानी में सीडीओ अरविंद कुमार पांडे की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। 18 को हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज से बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र बांटे जाएंगे। प्रश्नों को सुरक्षा की दृष्टि से डबल लॉकर में रखा जाएगा।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले में 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट (एसडीएम और तहसीलदार) के साथ लगभग 1200 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। केंद्र व्यवस्थापकों को कार्यपालक मजिस्ट्रेट की पावर दी गई है। बोर्ड परीक्षा केंद्र के 100 गज की परिधि और आवश्यकता पड़ने पर उससे बाहर भी धारा 163 लागू रहेगी।
विज्ञापन

106 मिश्रित और 02 केंद्र एकल बनाए
जिले में हाईस्कूल में संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थी 9573 और इंटरमीडिएट में संस्थागत और व्यक्तिगत मिलाकर 8661 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। जिले में 108 परीक्षा केंद्र में 106 मिश्रित और 02 केंद्र एकल बनाए गए हैं। मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जायसवाल ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार को हल्द्वानी में सीडीओ की अध्यक्षता में बोर्ड परीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed