फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   12 more corona positives were found in the district

जिले में 12 और कोरोना पॉजिटिव मिले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
12 more corona positives were found in the district
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आज 12 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। एसटीएच में 140 पॉजिटिव और 28 आइसोलेशन में भर्ती हैं। 11 की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव मरीजों में तीन बरेली, पांच दिल्ली, एक बिहार से आया था और सभी को क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। जबकि एक पॉजिटिव के संपर्क में आने के कारण दो पॉजिटिव आए हैं और एक पॉजिटिव आए मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। दूसरी ओर एसटीएच से आज दो कोरोना पॉजिटिव मरीज डिस्चार्ज किए गए। इनमें एक कोरोना पॉजिटिव गंभीर महिला भी शामिल है। जिसके स्वस्थ होने की उम्मीद डाक्टरों को भी कम ही थी। स्वस्थ होने वालों में एक 17 वर्षीय युवक नैनीताल का है और दूसरी 50 वर्षीय महिला ऊधमसिंह नगर की है। 16 जून को उक्त महिला को ऊधमसिंह नगर के एक निजी अस्पताल से एसटीएच भेजा गया था। महिला का पति भी कोरोना संक्रमित था। महिला जब एसटीएच आई थी तो उसको ब्लड प्रेशर, हृदयरोग, सीवयिर निमोनिया, सांस लेने में अत्यधिक परेशानी, बुखार और गले में दर्द था। महिला मधुमेह से भी ग्रस्त थी। एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि महिला को पहले ही दिन से आईसीयू में रखा गया था। उसको हाई फलो आक्सीजन दी जा रही थी। डाक्टरों को भी उसके स्वस्थ होने की उम्मीद कम ही थी। इसके बाद भी डाक्टर पूरी शिद्दत के साथ इलाज में जुटे रहे और आज महिला स्वस्थ हो गई। स्वस्थ होने पर महिला की दोबारा कोविड की जांच कराई गई और रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed