{"_id":"682a35ca489043c27a05b74e","slug":"12-house-owners-were-challaned-for-not-getting-the-verification-done-haldwani-news-c-8-1-hld1044-565751-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सत्यापन नहीं कराने प 12 मकान मालिकों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सत्यापन नहीं कराने प 12 मकान मालिकों का चालान
विज्ञापन
हल्द्वानी। देहरादून में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के मिलने के बाद हल्द्वानी में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। यहां भी मिश्रित आबादी के साथ ही कई क्षेत्र संवेदनशील हैं। ऐसे में पुलिस सतर्कता के साथ सत्यापन अभियान को तेज किया गया है।
रविवार को बिना सत्यापन के किरायेदार रखने पर 12 मकान मालिकों का चालान किया गया। रविवार को टीम ने कुल 293 लोगों का सत्यापन किया। यह सभी उत्तराखंड के बाहर के रहने वाले हैं। सत्यापन न कराने वाले 51 लोगों का 9750 रुपये का चालान किया गया।
वहीं बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर हल्द्वानी और लालकुआं में छह-छह लोगों का 1.20 लाख का चालान किया गया। सुरक्षा के लिहाज से डाॅग स्क्वायड की टीम ने कालीचौड़, बेलबाबा मंदिर, रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन बाजार हल्द्वानी एवं काठगोदाम रेलवे स्टेशन क्षेत्रों में चेकिंग की। माई सिटी रिपोर्टर