फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   12 bed SNCU starts in women's hospital

महिला अस्पताल में 12 बेड का एसएनसीयू शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
12 bed SNCU starts in women's hospital
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। कोविड काल में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में एक और आयाम जुड़ गया है। महिला अस्पताल में 12 बेड का स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) स्थापित हो गया है।
विज्ञापन

महिला अस्पताल कुमाऊं के प्रमुख सरकारी प्रसव केंद्रों में हैं। महिला अस्पताल में प्रतिदिन में 15 से 20 बच्चे जन्म लेते हैं। जन्म के समय पैदा होने वाले कमजोर बच्चों को इलाज के लिए एसटीएच भेजना पड़ता था। वहां बेड फुल होने पर परिजन इलाज के लिए बच्चे को निजी अस्पताल ले जाने को मजबूर होते थे। निजी अस्पताल में भारी बिल का भुगतान भी करना पड़ता था। यहां सालों से एसएनसीयू की मांग उठ रही थी। इसे देखते हुए महिला अस्पताल में 12 बेड का एसएनसीयू शुरू हो गया है।
विज्ञापन

24 घंटे ऑक्सीजन की सुविधा भी उपलब्ध
एक माह तक के बच्चों को निमोनिया आदि बीमारियां होने पर एसएनसीयू की सुविधा होने से बेहतर इलाज मिल सकेगा। यहां बच्चों के लिए 24 घंटे ऑक्सीजन की सुविधा भी उपलब्ध है। यही नहीं मौसम के अनुसार वातावरण ठंडा और गर्म रखने की व्यवस्था भी होती है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. बृजेश बिष्ट ने बताया कि फिलहाल अस्पताल में पैदा होने वाले बच्चों को ही एसएनसीयू में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed