फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   थाना बन गया अखाड़ा, जमकर चले लात घूंसे

थाना बन गया अखाड़ा, जमकर चले लात घूंसे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
थाना बन गया अखाड़ा, जमकर चले लात घूंसे
हल्द्वानी। कार और स्कूटी की टक्कर होने पर बुधवार को थाने में पुलिस के सामने ही दो युवकों में लात और घूंसे चले। मारपीट में एक युवक का हाथ में फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने दोनों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

नवाबी रोड निवासी कैलाश गुप्ता बुधवार की दोपहर अपने बेटे को सेंट थेरेसा स्कूल से लेकर कार से लौट रहे थे। रोडवेज के पास उन्होंने ब्रेक मारा तो पीछे से आ रहे स्कूटी सवार पनचक्की चौराहा निवासी रणविजय को टक्कर लग गई। इसके बाद सड़क पर दोनों के बीच विवाद होने लगा। विवाद के चलते सड़क पर जाम लग गया। आरोप है कि स्कूटी सवार ने मुक्के से कार का शीशा तोड़ दिया। दोनों पक्ष शिकायत करने के लिए कोतवाली थाने पहुंच गए। इस बीच विवाद की जानकारी मिलते ही कैलाश गुप्ता का दूसरा बेटा अभय गोपाल गुप्ता भी थाने पहुंच गया। यहां रणविजय और अभय गोपाल के बीच हाथापाई शुरू हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के सामने ही दोनों युवक मारपीट करने लगे। पुलिसकर्मी मारपीट को देखकर सकते में आ गए। बाद में दोनों को छुड़ाकर हवालात में बंद कर दिया। कोतवाल विक्रम सिंह राठौर ने बताया कि दोनों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed