{"_id":"5c6ef963bdec220f12209fde","slug":"11550776675-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपकोट में प्रत्याशियों में बांटे चुनाव चिह्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपकोट में प्रत्याशियों में बांटे चुनाव चिह्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। बृहस्पतिवार उद्योग व्यापार मंडल कपकोट के अध्यक्ष और महासचिव पद के पांच प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए हैं। मतदान 24 फरवरी के सुबह 10 बजे से रामलीला मैदान में होगा। उसी दिन मतगणना होगी।
उद्योग व्यापार मंडल कपकोट के मुख्य चुनाव अधिकारी गोपाल दत्त जोशी ने बताया अध्यक्ष पद के प्रत्याशी तारा सिंह कपकोटी को कूकर , राजेंद्र कपकोटी को ताला चाबी, महासचिव पद के प्रत्याशी हेम सिंह कपकोटी को घोड़ा, प्रकाश देव को रेडियो और लोकेश कपकोटी तबला चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
मतदान में 215 पंजीकृत व्यापारी शामिल होंगे। चुनाव उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष बब्लू नेगी, पूर्व अध्यक्ष नवीन ममगाई और प्रदेश सचिव शेखर पांडे की देखरेख में संपन्न होंगे। मतदान को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए संयुक्त मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष को पत्र लिखा गया है। चुनाव चिह्न आवंटित होते ही सभी प्रत्याशियों ने व्यापारी मतदाताओं से संपर्क तेज कर दिया है। व्यापारियों से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की।