{"_id":"5c02f3e6bdec2241930211c9","slug":"11543697382-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रबी फसल के किसानों का बीमा 15 और 31 दिसंबर को होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रबी फसल के किसानों का बीमा 15 और 31 दिसंबर को होगा
Updated Sun, 02 Dec 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। जिलेभर के किसानों की रबी फसलों के वर्ष 2018-19 का प्रधानमंत्री फसल बीमा 15 और 21 दिसंबर को होगा। इसके लिए कृषि विभाग ने तिथि घोषित करने के साथ किसानों को रबी सीजन में बोई जाने वाली फसलों, फलों का बीमा कराने को कहा है। इसके लिए किसान कृषि विभाग, उद्यान विभाग में जाकर अपना बीमा करा सकते हैं।
जिला मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार ने बताया कि बीमा दो तरह से किया जाता है। पहला बीमा ऋणी किसान का होता है। इस मामले में फसल बोने के लिए लोन देते समय बैंक स्वत: किसानों का बीमा कराएगा जबकि बैंकों से लोन न लेने वाले किसानों का बीमा कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) से भी कराया जा सकेगा। ताकि किसान को दैवी आपदा, मौसम में बदलाव होने से फसलों, फलों को नुकसान पहुंचने पर किसानों को बीमे का मुआवजा दिया जा सके। इसलिए विभाग ने किसानों से 15, 31 दिसंबर को अपनी फसलों का आवश्यक रूप से बीमा कराने को कहा है। रबी सीजन में बोये जाने वाले गेहूं की फसल का बीमा 15 दिसंबर को किया जाएगा। इसमें गेहूं के बीमे की प्रीमियम राशि 1.5 प्रतिशत है। 31 दिसंबर को मौसम पर आधारित फसलों, फलों का बीमा होगा। इसमें सेब, आडू, माल्टा, संतरा, मौसमी, आम, लीची, मटर, आलू, टमाटर का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमा किया जाएगा।
फसलों के बीमे की तिथि घोषित
रबी फसल के किसानों का बीमा 15, 31 दिसंबर को होगा
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत होगा किसानों का बीमा