फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मेडिकल कालेज में नेतृत्व क्षमता की कमी

मेडिकल कालेज में नेतृत्व क्षमता की कमी

Sat, 27 Oct 2018 02:13 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कालेज में नेतृत्व क्षमता की कमी
मेडिकल कॉलेज देखा - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। चिकित्सा शिक्षा सचिव ने मेडिकल कॉलेज के लेक्चर थियरेटर हॉल में डॉक्टरों से संवाद के दौरान कहा कि मेडिकल कॉलेज में नेतृत्व क्षमता की कमी है। पात्र होने के बाद भी लोग प्राचार्य बनने को तैयार नहीं थे। मेडिकल कॉलेज और सुशीला तिवारी अस्पताल की बेहतरी के लिए एक डॉक्टर को छोड़कर किसी ने भी सुझाव नहीं दिया। हालांकि पदोन्नति में विलंब, वेतन विसंगति, नियमितीकरण की बात जरूर रखी।
विज्ञापन

सचिव झा ने आश्वासन दिया कि नियमितीकरण के मामले को जल्द सुलझा लिया जाएगा। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के तहत फैकल्टी पूरी करने की बात कही। कहा कि ट्रेनिंग, कांफ्रेंस में जाने के लिए अवकाश नहीं मिलता है। साथ ही एलटीसी की मांग भी उठी। झा ने कहा कि ट्रेनिंग और कांफ्रेंस के लिए अवकाश दिलाने का प्रयास करेंगे। समय से पदोन्नति के लिए अपना पक्ष प्राचार्य के माध्यम से शासन तक पहुंचाएं। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरजी नौटियाल ने कहा कि वित्तीय परेशानी के कारण कुछ बेहतर करने का प्रयास परवान नहीं चढ़ पाता है। ट्रस्ट के समय वित्तीय परेशानी नहीं होती थी और एक माह के भीतर स्वीकृति मिल जाती थी। सिस्टम में और प्रक्रिया में सुधार होना चाहिए।
विज्ञापन


इन डॉक्टरों ने रखा पक्ष
डॉ. पूनम, डॉ. भावना श्रीवास्तव, डॉ. एके सिन्हा, डॉ. एमएस देउपा, डॉ. मकरंद।

गायनी ओटी में दो वर्षों से नहीं है एसी, अल्ट्रासाउंड मशीन भी पुरानी
हल्द्वानी। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. गीता जैन ने कहा कि ऑपरेशन थियेटर (ओटी) में दो वर्षों से एसी नहीं है। अल्ट्रासाउंड मशीन भी बहुत पुरानी हो गई है। सचिव ने कहा कि एसी जैसे उपकरण यूजर चार्जेज का इस्तेमाल कर लगवा लें और अल्ट्रासाउंड की मशीन एक महीने में आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवंबर में तैयार हो जाएगा ऑडिटोरियम
हल्द्वानी। मेडिकल कॉलेज में बनने वाला ऑडिटोरियम न बनने की बात भी सचिव के सामने आई। इस पर उन्होंने कहा कि 17 करोड़ से ऑडिटोरियम बनना था और सरकार ने पूरी राशि दे दी थी। ऑडिटोरियम के लिए अब सात करोड़ रुपये और मांगे जा रहे हैं। नवंबर के अंत तक ऑडिटोरियम पूरा हो जाएगा।


वन भूमि का पेच दूर करने को बैठक 29 को
हल्द्वानी। स्वामी राम कैंसर इंस्टीट्यूट के निरीक्षण के दौरान सचिव ने कहा कि वन भूमि का पेच जल्द दूर हो जाएगा। 29 अक्तूबर को वन एवं पर्यावरण विभाग के साथ बैठक है। चिकित्सा शिक्षा निदेशक और प्राचार्य से भी बैठक में मौजूद रहने को कहा। उन्होंने कैज्युअल्टी का निरीक्षण किया। ट्रॉमा सेंटर के लिए प्रस्तावित जगह को देखा साथ ही जल निगम की ईई को आदेश दिए कि 15 फरवरी से हर हाल में काम शुरू हो जाए। एचआईएस सिस्टम की दिक्कत पर बोले कि इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। जानकारी होने के बाद ही कुछ कह पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed