फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नैनीताल एथलेटिक्स, फुटबाल, ताइक्वांडो प्रतियोगिताएं कराएगा

नैनीताल एथलेटिक्स, फुटबाल, ताइक्वांडो प्रतियोगिताएं कराएगा

Wed, 17 Oct 2018 01:41 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल एथलेटिक्स, फुटबाल, ताइक्वांडो प्रतियोगिताएं कराएगा
sports shimla
हल्द्वानी। शिक्षा विभाग ने विभिन्न जनपदों में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिताओं का अधिकृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। विभाग ने नैनीताल जिले को एथलेटिक्स के साथ ही ताइक्वांडो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कराने की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने राज्य स्तरीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने के लिए नैनीताल, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर के अलावा देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी के मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


प्रारंभिक एवं माध्यमिक स्तर के अंडर-14 आयु वर्ग (कक्षा 06 व उससे उच्चतर कक्षा) की खो-खो, कबड्डी खेल प्रतियोगिताओं को एक साथ संकुल स्तर से आयोजित किए जाएं। राज्य स्तरीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिताएं अलग-अलग जिलों में संपन्न होंगी। प्रतियोगिताओं का कलेंडर जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें हैंडबाल अंडर 14, 17, 19 बालक, बालिका की 12-14 नवंबर ऊधमसिंह नगर में, एथलेटिक्स अंडर 19 बालक, बालिका वर्ग की 11, 12 दिसंबर नैनीताल, फुटबाल अंडर 19 बालिका वर्ग 4, 5 दिसंबर नैनीताल, वालीबाल अंडर 17 बालक, बालिका वर्ग की 2, 3 नवंबर अल्मोड़ा, वालीबाल अंडर 14-19 बालक, बालिका वर्ग की 20-22 नवंबर ऊधमसिंह नगर, ताइक्वांडो अंडर 19 बालक, बालिका 23, 24 नवंबर नैनीताल, रेसलिंग सभी वर्ग बालक, बालिका 2-4 नवंबर हरिद्वार, कबड्डी अंडर 14, 19 बालक, बालिका 13-15 नवंबर टिहरी, जूडो अंडर 14, 19 बालक, बालिका 12-13 नवंबर देहरादून, खो-खो अंडर 14, 17, 19 बालक, बालिका, 11-13 नवंबर को देहरादून, बाक्सिंग ऑल ग्रुप बालक, बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं 24-26 अक्तूबर तक पौड़ी जिले में होंगी।


उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा के कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों को भी इनमें प्रतिभाग कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने 64 वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता 2018-19 में प्रतिभाग करने के लिए छात्र-छात्राओं की चयनित सूची तैयार करने को भी कहा है।



जिलों को सौंपी खेल प्रतियोगिताओं की जिम्मेदारी
- शिक्षा विभाग ने जारी किया प्रतियोगिताओं का कलेंडर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed