फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेंगे छात्र और गुरुजी

सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेंगे छात्र और गुरुजी

Sun, 17 Jun 2018 01:09 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेंगे छात्र और गुरुजी
cctv shimla
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में नए शिक्षा सत्र से बंक करने वाले छात्र और हाजिरी लगाकर गायब होने वाले शिक्षक मुश्किल में फंसेंगे। कालेज परिसर में 125 सीसीटीवी लगना तय हो गया है। उच्चशिक्षा निदेशालय ने कॉलेज से इस प्रस्ताव पर जानकारी मांगी हैं।
विज्ञापन

कुमाऊं मंडल में छात्र संख्या के हिसाब से एमबीपीजी कॉलेज सबसे बड़ा महाविद्यालय होने के कारण यहां आए दिन कोई न कोई घटना होती रहती है। प्राचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद के निलंबित होने के कारण इस समय प्रभारी प्राचार्य का काम मानिला की प्राचार्य डॉ. रेखा पांडे संभाल रही हैं। पिछले माह पांच मई को जब उन्होंने निदेशालय के आदेश पर यहां कार्यभार ग्रहण किया था, इसी दौरान एक खुराफाती युवक ने कॉलेज के टॉयलेट में एक छात्रा की वीडियो बनाने की कोशिश की थी। प्रभारी सचिव उच्चशिक्षा अशोक कुमार की ओर से उच्चशिक्षा निदेशालय में हुई प्राचार्यों की बैठक में भी प्रभारी प्राचार्य डॉ. रेखा पांडे ने इस घटना को उठाते हुए सुरक्षा की दृष्टि से कॉलेज परिसर में सीसीटीवी लगाने की स्वीकृति मांगी थी। उस समय प्रभारी सचिव ने इस पर सहमति जताई थी। प्राचार्य ने बताया कि निदेशालय ने इस पर होने वाले खर्च और औचित्य के बारे में पूछा है। इसका जवाब तैयार कर लिया है। उन्होंने बताया कि यह कार्य छात्र निधियों में जमा राशि से कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी का एक मॉनीटर वह अपने कक्ष में लगाएंगी ताकि छात्रों और शिक्षकों पर नजर रहे। पढ़ाई शुरू होने से पहले इस काम को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed