फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नंधौर चोरगलिया में वाहनों के पंजीयन को बवाल

नंधौर चोरगलिया में वाहनों के पंजीयन को बवाल

Fri, 27 Apr 2018 02:33 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
नंधौर चोरगलिया में वाहनों के पंजीयन को बवाल
बालू का अवैध खनन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हल्द्वानी। वन विकास निगम ने नंधौर नदी में खनन के लिए पहले आओ पहले पाओ फार्मूला पर निकासी करने का फैसला किया है। इसके तहत नदी में पंजीकृत सभी वाहनों का नवीनीकरण कर दिया गया है जबकि आरबीएम निकासी नदी में पहले घुसने वाले सिर्फ 580 वाहन ही कर सकेंगे।
विज्ञापन

केंद्रीय वन्य एवं पर्यावरण मंत्रालय ने नंधौर नदी में पांच गेटों से 580 वाहन प्रति गेट उप खनिज निकासी की अनुमति दी है। इस तरह नदी से कुल 2900 वाहनों से उपखनिज निकासी की जाएगी। वर्तमान में नदी में एमवीआर, कड़ापानी, कड़ापानी-1 गेट है। इन गेटों से सिर्फ 1740 वाहन ही उपखनिज निकासी कर सकते हैं।
विज्ञापन

वन निगम ने 2014-15 तक नदी में पंजीकृत सभी वाहनों का नवीनीकरण करने के आदेश दिए थे। तय सीमा से ज्यादा वाहन होने पर उप खनिज निकासी को लेकर परेशानी होने पर पहले आओ पहले पाओ का फार्मूला निकाला गया। यानी कि नदी में पहले जो 580 वाहन घुस जाएंगे वो ही आरबीएम निकाल सकेंगे। अगर एक गेट पर पहुंचने वाले 581वें वाहन को निकासी की अनुमति नहीं दी जाएगी। आला अफसरों के निर्देश पर वन निगम ने नदी में पंजीकृत वाहनों का नवीनीकरण करना शुरू कर दिया है। अधिकारिक जानकारी के अनुसार अभी तक तकरीबन 3387 वाहन पंजीकृत हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




-पहले आओ पहले पाओ में अराजकता का खतरा बना रहेगा। जिला खनन समिति इस मुद्दे को उठाया जाएगा और इसमें सुधार की मांग की जाएगी।
-पान सिंह मेवाड़ी, भाजपा नेता

इन खतरों की है आशंका
- नदी में पहले घुसने को लेकर वाहन स्वामियों में सिर फुटौवल
- रात भर वाहन गेट के बाहर ही खड़े रहेंगे इससे सड़क हादसे और अराजकता की आशंका
- एक वाहन का नंबर एक-एक दिन छोड़कर आएगा


आला अधिकारियों के निर्देशानुसार सभी वाहनों का नवीनीकरण कर दिया गया है। नदी में पहले आने वाले 580 वाहनों को ही निकासी दी जाएगी। फिलहाल वर्तमान में 1200 वाहनों से निकासी हो रही है।
- पीएस वोहरा, डीएलएम नंधौर, वन विकास निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed