{"_id":"5aaadbb34f1c1ba8768b5afd","slug":"11521146803-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी प्रथम सेमेस्टर के एक हजार फेल छात्र परेशान, प्राचार्य को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएससी प्रथम सेमेस्टर के एक हजार फेल छात्र परेशान, प्राचार्य को घेरा
Updated Fri, 16 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के बीएससी द्वितीय सेमेस्टर के 1300 में से फेल एक हजार विद्यार्थियों की समस्या का समाधान आठ माह बीतने के बाद भी नहीं हो सका है। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने इन विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम में अभी तक कोई सुधार नहीं किया है। इससे परेशान तमाम छात्र बृहस्पतिवार को कालेज पहुंचे तथा प्रभारी प्राचार्य को घेराव किया। प्राचार्य द्वारा परीक्षा परिणाम सुधारने के संबंध में विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र लिखने पर ही छात्र शांत हुए।
एमबी कालेज में अध्ययनरत बीएससी द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों का पिछले वर्ष 18 सितंबर 2017 को परीक्षा परिणाम कुमाऊं विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर घोषित हुआ था तो इस परीक्षा में 1300 में से एक हजार विद्यार्थी फेल हो गए थे। किसी छात्र के किसी प्रश्नपत्र में एक नंबर था तो किसी में दो नंबर थे। परीक्षा परिणाम भी अपूर्ण था। इस मामले को लेकर कालेज में छात्रों ने जमकर बवाल किया था। छात्रों की मांग पर अगले दिन कुलपति को अपने प्रतिनिधि मंडल को प्रो. अतुल जोशी के नेतृत्व में कालेज भेजा था। विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि मंडल ने सैकड़ों छात्रों की भीड़ में घोषणा की थी कि परीक्षा परिणाम में सुधार किया जाएगा, तब कहीं जाकर उग्र छात्र शांत हुए थे। बृहस्पतिवार को छात्रनेता हिमांशु जोशी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र कालेज पहुंचे तथा प्रभारी प्राचार्य डॉ. लीला तिवारी का घिराव कर दिया तथा उत्तर पुस्तिकाएं दोबारा जांचने की मांग की। छात्रों का यह भी कहना था कि असाइनमेंट एक बार जमा होने के बाद भी दोबारा विलंब शुल्क के साथ जमा करने को परेशान किया जा रहा है। छात्रों ने प्रभारी प्राचार्य डॉ. तिवारी को इस संबंध में ज्ञापन भी दिया। बाद में प्राचार्य ने कालेज की ओर से कुलपति को पत्र लिखकर उन्हें किसी तरह शांत किया।