फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कपड़ों पर पानी गिरा तो बड़े भाई की लगा दी धुनाई

कपड़ों पर पानी गिरा तो बड़े भाई की लगा दी धुनाई

Sat, 21 Oct 2017 01:07 AM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
कपड़ों पर पानी गिरा तो बड़े भाई की लगा दी धुनाई
हल्द्वानी। दीपावली पर साफ सफाई के दौरान कालीन धोते समय पानी छोटे भाई पर गिरा तो उसने पत्नी के साथ मिलकर बड़े भाई की धुनाई लगा दी। गंभीर रुप से चोटिल बड़े भाई ने घटना की तहरीर मुखानी पुलिस को सौंप कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बड़ी मुखानी के नीलकंठ विहार निवासी युवक ने बताया कि वह वृद्ध माता पिता और परिवार के साथ मकान के निचले तल पर रहता है। करीब आठ साल पहले छोटे भाई ने प्रेम विवाह किया था इस पर पिता ने संपत्ति से बेदखल कर दिया। कुछ दिनों बाद भाई पिता को बरगलाकर पत्नी के साथ घर में आ गया और ऊपरी तल पर रहने लगा। छोटा भाई और उसकी पत्नी आए दिन माता-पिता के साथ गाली गलौज करते हैं। छोटे भाई की पत्नी अधिवक्ता है, हल्द्वानी में प्रैक्टिस करती है। इसलिए आए दिन झूठे केसों में फंसाने की धमकी देती है। आरोप लगाया कि बीती 18 अक्टूबर को वह माता-पिता के साथ छत पर कालीन धो रहा था जबकि नीचे से छोटा भाई पत्नी के साथ जा रहा था। इस बीच कालीन से पानी गिरा और भाई व उसकी पत्नी पर गिर गया। इस पर दोनों आगबबूला हो गए और वृद्ध माता पिता से गालीगलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो दोनों ने उस पर हमला बोल दिया। मारपीट में वह घायल हो गया। युवक ने मेडिकल कराने के बाद मुखानी थाना पुलिस को तहरीर सौंपकर छोटे भाई व पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed