{"_id":"59d7ea6c4f1c1b7a548b6140","slug":"11507322476-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योलीकोट से खैरना तक सरपट दौड़ेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योलीकोट से खैरना तक सरपट दौड़ेंगे वाहन
Updated Sat, 07 Oct 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। ज्योलीकोट से लेकर खैरना तक 35 किलोमीटर सड़क पर सरपट वाहन दौड़ेंगे। भूतल एवं परिवहन मंत्रालय से इसके लिए 44 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही इसके टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।
ज्योलीकोट से खैरना तक सड़क पर चार साल पहले डामरीकरण हुआ था। अब यह सड़क कई जगह से टूट चुकी है। इससे आने-जाने वालों के साथ पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उधर, क्रश बैरियर क्षतिग्रस्त होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही थीं। राष्ट्रीय राजमार्ग ने छह माह पहले इसका प्रस्ताव बनाकर भूतल एवं परिवहन मंत्रालय को भेजा था। मंत्रालय ने एक सप्ताह पहले 44 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है। एनएच के अधिशासी अभियंता महेंद्र कुमार ने बताया कि स्वीकृति के बाद एक सप्ताह में निविदा आमंत्रित कर दी जाएंगी।
ये होंगे काम
ज्योलीकोट से खैरना तक सड़क के किनारे कच्ची पक्की नालियों का होगा निर्माण
आबादी क्षेत्र में पटरी पर इंटर लॉकिंग टाइल लगेंगी
क्षतिग्रस्त और जिन स्थानों पर क्रश बैरियर नहीं लगे हैं, वहां पर क्रश बैरियर लगाए जाएंगे।
मोड़ पर साइन बोर्ड लगाए जाएंगे