फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   डीएसबी परिसर में छात्र संघ चुनाव 26 को

डीएसबी परिसर में छात्र संघ चुनाव 26 को

Thu, 21 Sep 2017 02:31 AM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
डीएसबी परिसर में छात्र संघ चुनाव 26 को
नैनीताल। डीएसबी परिसर में 2017-18 के छात्रसंघ चुनाव 26 सितंबर को होंगे। चुनावी प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू हो जाएगी। परिसर में छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित होते ही संभावित प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया हैै। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि परिसर में चुनाव के दौरान और मतदान के लिए परिचय पत्र लाना जरूरी होगा। परिचय पत्र न होने पर विद्यार्थी मतदान नहीं कर सकेगा। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों ने परिचय पत्र नहीं बनाए हैं वे 22 सितंबर तक हर हाल में परिचय पत्र बनवा लें।
विज्ञापन


ये रहेगा छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम

22 सितंबर : नामांकन पत्रों की बिक्री सुबह 10:30 से शाम 3:30 बजे तक डीएसडब्लू दफ्तर में होगी।

23 सितंबर : सुबह 11 से ओल्ड आर्ट्स कमरा नंबर 15 में एक बजे तक नामांकन, दोपहर 1:30 से तीन बजे तक नाम वापसी और तीन बजे बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी।

25 सितंबर : कला संकाय प्रांगण में सुबह 11 बजे से प्रत्याशियों की आम सभा होगी। आम सभा के बाद परिसर में चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा।

26 सितंबर : परिसर के विभिन्न मतदान केंद्रों में सुबह 10:30 से 1:30 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद वाणिज्य सभागार में मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित होंगे। बाद में शपथ ग्रहण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed