फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   शराबी पति से तंग आकर महिला ने जान दे दी

शराबी पति से तंग आकर महिला ने जान दे दी

Thu, 21 Sep 2017 02:27 AM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
शराबी पति से तंग आकर महिला ने जान दे दी
हल्दूचौड़। शराबी पति से तंग आकर महिला ने मंगलवार की रात जहर खाकर जान दे दी। महिला ने घटना से पहले घरेलू खर्च के लिए पैसे मांगे थे लेकिन पति ने इन्कार कर दिया। दोनों में इसे लेकर कहासुनी हुई तो महिला ने जहर खा लिया। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

हल्दूचौड़ निवासी पवन कुमार पंत सिडकुल में नौकरी करता है। उसकी शादी चार साल पहले गोपीपुरम की रहने वाली तनुजा से हुई थी। उसका ढाई साल का बेटा भी है। मेडिकल चौकी पुलिस ने बताया कि पवन कुमार रोज शराब पीकर घर आता था और परिवार का ख्याल नहीं रहता था। पत्नी के पैसे मांगने पर वह आगबबूला हो जाता था। मंगलवार को भी वह शराब पीकर घर आया तो तनुजा ने घरेलू खर्च के लिए पैसे मांगे। उसने पैसे देने से इन्कार कर दिया। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि तनुजा बर्दाश्त नहीं कर पाई। उसने ढाई साल के बेटे की परवाह किए बिना जहरीला पदार्थ खा लिया। बेहोश होने पर घर वाले उसे लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तनुजा के मायके के लोगों को भी बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed