{"_id":"5984d8764f1c1b5e568b460a","slug":"11501878390-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फारेंसिक विभाग में बढ़ी पीजी की तीन सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फारेंसिक विभाग में बढ़ी पीजी की तीन सीटें
Updated Sat, 05 Aug 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। मेडिकल कॉलेज के लिए शुक्रवार राहत भरी खबर लेकर आया। मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया की टीम ने फॉरेंसिक विभाग में पीजी की तीन सीटों को मान्यता दे दी। मेडिकल कॉलेज में अब पीजी की सीटें 65 से बढ़कर 68 हो गई हैं। जबकि अन्य तीन विभागों में कमियां मिलने के कारण मान्यता नहीं मिल सकी।
मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने जून एवं जुलाई में एमडी रेडिएशन आंकोलॉजी, एमएस आर्थोपेडिक, एमडी फॉरेंसिक मेडिसिन और एमडी पल्मोनरी मेडिसिन (टीबी एवं श्वास रोग विभाग) में निरीक्षण किया था। टीम ने फॉरेंसिक विभाग में पीजी की तीन सीटों को मान्यता दे दी है। एमडी रेडिएशन आंकोलॉजी, एमएस आर्थोपेडिक और एमडी पल्मोनरी मेडिसिन (टीबी एवं श्वास रोग विभाग) में तमाम कमियां मिली थीं। कमियां मिलने के कारण ही उक्त तीनों विभाग में मान्यता नहीं मिली है। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि उक्त तीनों विभागों की कमियों को दूर कर मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया को दोबारा भेजा जाएगा। एमसीआई की टीम पुन: निरीक्षण करेगी।
तीन अन्य विभाग में कमियों के चलते लटकी तलवार
एमसीआई ने कमियां पूरी कर नए सिरे से आवेदन भेजने को कहा