फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   गौला से रेत, बजरी ला रहीं तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियां पकड़ीं

गौला से रेत, बजरी ला रहीं तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियां पकड़ीं

Mon, 26 Jun 2017 12:31 AM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
गौला से रेत, बजरी ला रहीं तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियां पकड़ीं
गौला से रेत, बजरी ला रहीं तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियां पकड़ीं
विज्ञापन


लालकुआं (नैनीताल)।
गौला में इन दिनों वैध खनन बंद है लेकिन अवैध ढंग से गौला का सीना छलनी किया जा रहा है। वन, पुलिस ने लालकुआं, बिंदुखत्ता में अभियान चलाकर गौला से रेत, बजरी ला रही तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियां पकड़ी हैं हालांकि कोई भी चालक नहीं पकड़ा जा सका। टीम ने तीनों ट्रॉलियां सीज कर दी हैं।
गौला के लालकुआं, बिंदुखत्ता क्षेत्रों में अवैध खनन की शिकायतें वन विभाग को मिल रही थी। इस पर रेंजर चंदन सिंह अधिकारी ने टीमों का गठन किया। टीम ने लालकुआं, पंतनगर थाना पुलिस के साथ रविवार तड़के गौला में छापे मारे। इस दौरान टीम ने पाया कि ट्रैक्टर ट्रॉलियों से अवैध खनन किया जा रहा है। टीम ने माफिया की घेराबंदी करने की कोशिश की लेकिन टीम को देखकर माफिया वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। टीम ने तीन ट्रॉलियों को कब्जे में ले लिया है। जब्त ट्रॉली को डौली रेंज, पंतनगर थाना, हल्द्वानी में सीज किया गया है। टीम में वन दरोगा कैलाश चंद्र कपिल, वन बीट अधिकारी धन सिंह अधिकारी, मोहन तिवारी आदि थे।
विज्ञापन


घोड़े, खच्चर से भरे जा रहे डंपर
माफिया अब घोड़े, खच्चरों के जरिए गौला में अवैध खनन कर रहे हैं। घोड़े, खच्चर से गौला से रेत, बजरी निकाली जा रही है जो नदी किनारे बने ब्लॉक के पास जमा किया जा रहा है। बाद में बुग्गी के जरिए बाहर निकाल कर डंपरों, हाईवा में भरा जा रहा है। अब वन विभाग की नजर में घोड़े, खच्चर होते हैं, जिन पर टीम कार्रवाई करने से कतराती है। बस इसी का फायदा उठाते हुए माफिया एक दिन में रोजाना कई डंपर भर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर ट्रॉली छुड़वाने तुरंत पहुंच रहे सफेदपोश

वन विभाग के सामने मुसीबत यह है कि जब टीम गौला से अवैध खनन करती ट्रैक्टर ट्रॉली, घोड़ा खच्चर पकड़ता है तो तुरंत सफेदपोश खुद छुड़ाने पहुंच जाता है यदि नहीं पहुंच पाता है तो सफेदपोश का फोन आ जाता है। जो सीधे तौर पर साफ करता है कि सफेदपोश ही संरक्षण करता है या इस अवैध खनन का हिस्सेदार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed