{"_id":"5c817ce2bdec2214031bafe3","slug":"111551989986-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असिंचित खेतों में फसलें लहराने से किसान खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असिंचित खेतों में फसलें लहराने से किसान खुश
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट और रामगढ़ ब्लॉक के सब्जी उत्पादक क्षेत्रों में वर्षों बाद जाड़े के मौसम हुई बरसात के बाद इस बार असिंचित खेतों में हरियाली छाने से किसानों के चेहरे खिले हैं। इस बार सब्जी उत्पादक क्षेत्रों में जहां एक तरफ गेहूं, मटर, जौ, सरसों, मसूर की खेती ने किसानों की वर्षों पुराने पैदावार के दिन लौटा दिए हैं। वहीं किसानों का कहना है इस बार मटर, गेहूं की फसल का अच्छा उत्पादन होगा। पहाड़ के मीठी मटर के उत्पादक क्षेत्र सिल्टोना, सीम, ढौन, व्यासी, गजार, दडमाड़ी, बजेड़ी, जजुला, बारगल, गरजोली, फल्यानी, जुग्याड़ी, लोहाली, धनियाकोट, सिमलखा, सिमराड़, पागकटारा, हरतपा, जाख में बेहतर खेती होनी की उम्मीद जगी है। साथ ही रामगढ़ ब्लॉक के सब्जी उत्पादक क्षेत्र छियोड़ी, धूरा, मनरसा, जैरासी, गौड़ा, सुयालखेत, गंगरकोट, सुयालबाड़ी, क्वारब, नैनीपुल, मौना के अलावा अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत ब्लॉक के पोखरी, भुजान पातली, चापड़ ,कमान, तिपोला में भी पहाड़ी मीठी मटर की अच्छी पैदावार होने से किसानों के चेहरों में रोनक लौट आई है। कई सालों बाद जाड़े में अच्छी बारिश होने से इस बार शिमला मिर्च, टमाटर, बीन, फूलगोभी, आलू का उत्पादन होने के साथ बागवानी में भी आडू, खुबानी, पुलम के फल भी ज्यादा रसीले होंगे। किसानों को भी अच्छी आमदनी होने की उम्मीद है।
असिंचित खेतों में फसलें लहराने से किसान खुश
इस बार असिंचित खेतों में समय-समय पर बारिश होने से गेहूं की फसल का अच्छा उत्पादन होगा। -डॉ. अंजुली अग्रवाल, कृषि अनुसंधान केंद्र मझेेेड़ा
विज्ञापन
असिंचित खेतों में फसलें लहराने से किसान खुश
इस बार असिंचित खेतों में समय-समय पर बारिश होने से गेहूं की फसल का अच्छा उत्पादन होगा। -डॉ. अंजुली अग्रवाल, कृषि अनुसंधान केंद्र मझेेेड़ा