{"_id":"5c2e6d6ebdec220cbd4d8cf3","slug":"111546546542-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवारत शिक्षकों का प्री एवं पोस्ट टेस्ट अनिवार्य रूप से होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवारत शिक्षकों का प्री एवं पोस्ट टेस्ट अनिवार्य रूप से होगा
विज्ञापन
हल्द्वानी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड ने विकास खंड स्तरीय सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण हर हाल में 16 जनवरी से प्रारंभ किए जाने के निर्देश दिए हैं। डायट प्राचार्य को प्रशिक्षण के लिए अध्यापकों के बैच तैयार करने को कहा गया है।
एससीईआरटी अपर निदेशक अजय कुमार नौड़ियाल ने निर्देशित किया है कि विकासखंड स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण में भोजन मद में निर्धारित धनराशि 110 रुपये प्रतिदिन की दर से प्रतिभागियों को नकद भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षकों का प्री एवं पोस्ट टेस्ट अनिवार्य रूप से किया जाना है। इसके लिए डायट स्तर पर प्रत्येक बैच के लिए (कक्षा एक से दो, कक्षा तीन से 5 एवं कक्षा छह से आठ) प्री एवं पोस्ट टेस्ट के सैट तैयार कर प्रशिक्षण से पूर्व विकास खंडों को उपलब्ध करा दिए जाएं। प्री एवं पोस्ट टेस्ट के विश्लेषण एवं दिए गए प्रोजेक्ट कार्य की सूचना बैच के प्रशिक्षण की समाप्ति के पश्चात एससीईआरटी को भेजी जाए।
शिक्षकों का प्री एवं पोस्ट टेस्ट अनिवार्य रूप से होगा