फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अधिकारियों, शिक्षकों व प्रशिक्षकों के अवकाश पर रोक

अधिकारियों, शिक्षकों व प्रशिक्षकों के अवकाश पर रोक

Sat, 15 Dec 2018 12:53 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों, शिक्षकों व प्रशिक्षकों के अवकाश पर रोक
हल्द्वानी। डीएम विनोद कुमार सुमन ने 20 दिसंबर से न्याय पंचायत स्तर से शुरू होने वाले खेल महाकुंभ से जुड़े अधिकारियों, शिक्षकों और प्रशिक्षकों के अवकाश पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा है कि कोई भी प्रतिभागी खेल महाकुंभ से वंचित नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

नगर निगम सभागार में अधिकारियों की बैठक में डीएम ने कहा कि महाकुंभ का उद्देश्य राज्य में खेल प्रतियोगिता को बढ़ावा देने के साथ युवाओं में खेल संस्कृति विकसित करना है। डीएम ने खिलाड़ियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने, चयनित स्थलों पर व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने, जन प्रतिनिधियों, मंगल दलों, विद्यार्थियों व खिलाड़ियों को समय से खेल महाकुंभ की सूचना देने और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से विजेताओं को पुरस्कार करने के भी निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ विनीत कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल स्वरूप समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन



अधिकारियों, शिक्षकों और प्रशिक्षकों के अवकाश पर रोक
खेल महाकुंभ की तैयारियों को लेकर डीएम ने बैठक ली
20 दिसंबर से न्याय पंचायत स्तर से शुरू होंगे खेल

20 को न्याय पंचायत और 23 से जिला स्तर पर होंगी प्रतियोगिताएं
हल्द्वानी। खेल महाकुंभ के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन 20 दिसंबर को होगा। 23 से 27 दिसंबर तक ब्लाक स्तर पर प्रतियोगिताएं होंगी जबकि जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता 3 जनवरी के बाद होगी। न्याय पंचायत स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र दिया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को 300 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 200 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 150 रुपये की नकद धनराशि व प्रमाण पत्र दिया जाएगा। जिला स्तर पर प्रथम आने वाले खिलाड़ी को 700 रुपये, द्वितीय को 500 रुपये व तृतीय स्थान वाले प्रतिभागी को 400 रुपये का नकद इनाम व प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed