{"_id":"5c12beb842c7925ce84ea277","slug":"111544732344-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 से अधिक परिवारों को मिलेंगे सीवर कनेक्\nशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500 से अधिक परिवारों को मिलेंगे सीवर कनेक् शन
Updated Fri, 14 Dec 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जलनिगम से हरी झंडी मिलने के बाद जलसंस्थान ने नैनीताल रोड स्थित शीशमहल, जजी और हीरानगर क्षेत्र में नये सीवर कनेक्शन खोल दिए हैं। इससे 500 से अधिक परिवारों को फायदा होगा। इसके अलावा दूसरे क्षेत्रों में सीवर लाइन बिछाने का काम पूरा होने पर सीवर कनेक्शन खोले जाएंगे।
शहर में अमृत योजना के तहत जलनिगम द्वारा नैनीताल रोड शीशमहल, आवास विकास, जगदंबा नगर, नवाबी रोड और हीरानगर क्षेत्रों में सीवर लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। इनमें से शीशमहल, जजी क्षेत्र और हीरानगर में सीवर लाइन निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। जलनिगम के अधिशासी अभियंता एके कटारिया ने बताया कि सीवर लाइन डालने के बाद सड़क निर्माण भी इसी प्रोजेक्ट के तहत किया जाना है इसलिए जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता के साथ बैठक कर सीवर कनेक्शन देने की प्रक्रिया पूरी करने पर सहमति बनाई गई है ताकि सड़क निर्माण होने के बाद कनेक्शन देने के लिए पुन: सड़क न खोदनी पड़े। उन्होंने बताया कि शीशमहल में जलसंस्थान की ओर से फिल्टर प्लांट में कैंप आफिस भी खोलने की बात हुई है। इधर, जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता विशाल कुमार सक्सेना ने बताया कि जलनिगम से सहमति बनने के बाद इन क्षेत्रों के परिवारों के लिए नये सीवर कनेक्शन खोल दिए गए हैं। उन्होंने बताया आवेदन प्रक्रिया पूरी करते ही आवेदक को सीवर कनेक्शन दे दिया जाएगा।
500 से अधिक परिवारों को मिलेंगे सीवर कनेक्शन
जलनिगम से हरी झंडी मिलने पर जलसंस्थान ने सीवर कनेक्शन खोले
शीशमहल, जजी और हीरानगर क्षेत्र के लोगों को मिलेगी पहले चरण में सुविधा
नया कनेक्शन लेने को जमा करना होगा 3850 रुपये शुल्क
हल्द्वानी। जलसंस्थान से सीवर कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ताओं को पेयजल का बिल, अपनी फोटो और 100 रुपये का स्टांप पेपर जलसंस्थान कार्यालय में जमा करना होगा। इसके साथ ही उपभोक्ता को कनेक्शन शुल्क 3850 रुपये की रसीद भी दफ्तर में कटवानी होगी, यह सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद नया सीवर कनेक्शन मिल जाएगा।