फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अब बेस में त्वचा रोग विशेषज्ञ भी नहीं मिलेंगे

अब बेस में त्वचा रोग विशेषज्ञ भी नहीं मिलेंगे

Thu, 13 Dec 2018 01:40 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
अब बेस में त्वचा रोग विशेषज्ञ भी नहीं मिलेंगे
हल्द्वानी। सरकार के तमाम दावों के बावजूद स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर लौट नहीं रही हैं। पिछले चार माह से फिजीशियन विहीन सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में अब त्वचा रोग विशेषज्ञ भी नहीं मिलेगे। त्वचा रोग विशेषज्ञ को उनके मूल कैडर उत्तर प्रदेश भेजने के आदेश हुए हैं।
विज्ञापन

सरकार की ओर से डॉक्टरों की भर्ती के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। लेकिन हकीकत ये है कि सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में पिछले चार माह से फिजीशियन नहीं है। दूसरी ओर त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. शकील अनवर को उत्तर प्रदेश वापस भेजने के आदेश आ गए हैं। डॉ. अनवर की ओपीडी में प्रतिदिन पचास से सौ मरीज आते हैं। शासन स्तर से डॉ. शकील को मूल कैडर उत्तर प्रदेश वापस भेजने के निर्णय के बाद वो फिलहाल अवकाश पर चले गए हैं। इस संबंध में स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. टीसी पंत का कहना है कि डॉ. अनवर को तत्काल जाना होगा। कहा कि जब फिजीशियन आ जाएगा तो बेस अस्पताल में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन



अब बेस में त्वचा रोग विशेषज्ञ भी नहीं मिलेंगे
यूपी कैडर होने के नाते भेजा जा रहा है वापस, शासन से हो चुका है आदेश
ओपीडी में प्रतिदिन आते हैं सौ से डेढ़ सौ मरीज

दो करोड़ के बजट की जरूरत दिए महज 80 लाख
हल्द्वानी। सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल के लिए दो करोड़ का बजट विभिन्न मदों में शासन से मांगा गया था मगर सिर्फ 80 लाख रुपये मिले हैं। बेस अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसबी ओली ने कहा कि 80 लाख रुपये भी खर्च हो चुके हैं। अभी लोगों को भुगतान किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवा करोड़ चुकाए नहीं कैसे चलेगी सीटी स्कैन मशीन
हल्द्वानी। स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर न तो शासन गंभीर है और न ही स्वास्थ्य महानिदेशालय। बेस अस्पताल में पिछले छह माह से अधिक समय हो गया है और सीटी स्कैन मशीन बंद पड़ी है। सीटी स्कैन मशीन की सीएमसी होनी है और कंपनी को सवा करोड़ रुपये का भुगतान किया जाना है। साथ ही अल्ट्रासाउंड की मशीन खराब होने के कारण पिछले 20 दिनों से मरीज वापस लौट रहे हैं। बेस अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसबी ओली का कहना है कि सीटी स्कैन मशीन सीएमसी के बाद ही चल पाएगी। जबकि अल्ट्रासाउंड मशीन अगले सप्ताह तक शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed