फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   निगम में मानकों से अधिक सफाई कर्मचारी फिर भी नहीं हो रही है सफाई

निगम में मानकों से अधिक सफाई कर्मचारी फिर भी नहीं हो रही है सफाई

Sat, 01 Dec 2018 01:56 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
निगम में मानकों से अधिक सफाई कर्मचारी फिर भी नहीं हो रही है सफाई
हल्द्वानी। नगर निगम के पास 2011 की जनसंख्या मानकों से अधिक पर्यावरण मित्र हैं। इसके बाद भी नगर निगम नए शामिल हुए क्षेत्र से सफाई कराने से हाथ पीछे खींच रहा है। निगम शामिल हुए क्षेत्र में जिला पंचायत की गाड़ियों से ही सफाई कराने की रणनीति बना रहा है।
विज्ञापन

शासनादेश के आधार पर हल्द्वानी नगर निगम श्रेणी दो में आ गया है। शासनादेश के अनुसार 2 से पांच लाख की जनसंख्या तक के नगर निगम श्रेणी दो में हैं। शासनादेश में साफ लिखा है कि पर्यावरण मित्र (पूर्व नाम सफाई कर्मचारी) दो पद प्रति हजार जनसंख्या 2011 के अनुसार रखे जाएंगे। हल्द्वानी की जनसंख्या 2011 के अनुसार 2.80 लाख है। इस हिसाब से नगर निगम में 560 पर्यावरण मित्र रखे जाने का प्रावधान है। लेकिन नगर निगम में स्थायी, संविदा, रात्रि पाली में काम करने वाले सफाई कर्मचारी, नाला गैंग और स्वच्छता समिति लगाकर कुल 605 पर्यावरण मित्र हैं। इस हिसाब से नगर निगम के पास पर्याप्त सफाई कर्मचारी हैं। इसके बाद भी नगर निगम के अधिकारी निगम में शामिल नए क्षेत्र की सफाई नहीं करा रहे हैं। शुक्रवार को नगर निगम के अधिकारियों ने तीन घंटे बैठकर नए शामिल क्षेत्र में जिला पंचायत की गाड़ियों के साथ अनुबंध करने में विचार किया।
विज्ञापन


निगम में मानकों से अधिक पर्यावरण मित्र
फिर भी नए क्षेत्र में सफाई कराने से पीछे हट रहा निगम
2011 के मानकों के अनुसार निगम को 560 पर्यावरण मित्र की जरूरत
निगम के पास मौजूदा समय में स्वच्छता समिति लगाकर 605 कर्मचारी हैं

नगर निगम में पर्यावरण मित्रों की कमी है। स्वच्छता समिति को पर्यावरण मित्र में नहीं गिना जा सकता है। निगम के पास बजट का अभाव है। इसलिए अभी नए क्षेत्रों में पुरानी सफाई व्यवस्था से ही काम चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्र सिंह मर्तोलिया, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed