{"_id":"5b649d154f1c1bb15c8b624b","slug":"111533320469-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध होर्डिंग्स और प्रचार सामग्री के खिलाफ प्रशासन का अभियान तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध होर्डिंग्स और प्रचार सामग्री के खिलाफ प्रशासन का अभियान तेज
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राष्ट्रीय राजमार्गों पर लगाई गई अवैध होर्डिंग्स और प्रचार सामग्री के खिलाफ प्रशासन और एनएच का अभियान तेज हो गया है। संयुक्त टीम ने यहां अल्मोड़ा राजमार्ग पर कई स्थानों पर लगाए गई प्रचार सामग्री और होर्डिंग्स को उखाड़ फेंका। बताया गया है कि यह अवैध प्रचार सामग्री दुर्घटना का भी सबब बनी हुई थी और इन्हें बिना अनुमति के लगाया गया था।
विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और संस्थाओं ने अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर बिना अनुमति के प्रचार सामग्री और होर्डिंग्स लगाई हुई थी। इन्हें लगाने की अनुमति एनएच से नहीं ली गई थी। संवेदनशील स्थानों पर कई बार यह प्रचार सामग्री दुर्घटना का सबब भी बनी हुई थी। इनके खिलाफ अब सड़क सुरक्षा के तहत अभियान तेज हो गया है। प्रशासन, एनएच और परिवन विभाग की ओर से संयुक्त टीम ने कई स्थानों पर से होर्डिंग्स उखाड़े। बड़े होर्डिंग्स को उखाड़ने के लिए जेसीबी का भी सहारा लिया गया। अब बिना अनुमति से मोटर मार्गों के किनारे होर्डिंग्स अथवा प्रचार सामग्री लगाने वालों के खिलाफ भविष्य में कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अभियान टीम में एआरटीओ आलोक जोशी, तहसीलदार नितेश डांगर, एनएच के सहायक अभियंता पीएस नेगी सहित पूरी टीम मौजूद रही।