{"_id":"5b2563934f1c1bf46e8b8117","slug":"111529176979-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब नलकूपों को नौ दिन में करें सही: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब नलकूपों को नौ दिन में करें सही: डीएम
Updated Sun, 17 Jun 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
नलकूप
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हल्द्वानी। तमाम दावों और कोशिशों के बाद भी खराब नलकूप सही नहीं हो सके हैं। पहले एसडीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में नलकूपों को 30 जून तक सही करने का समय दिया था। अब जिला अधिकारी ने बैठक कर खराब नलकूपों को 25 जून तक सही करने के निर्देश दिए हैं। नलकूप विभाग के 60 नलकूपों को जल संस्थान कोे हस्तांतरण संबंधी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।
नलकूप विभाग के 12 और जल संस्थान का एक ट्यूबवेल खराब है। इसके कारण लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। हाल में एसडीएम पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई बैठक में नलकूपों को दुरुस्त करने के लिए 30 जून की समय सीमा तय की थी। अब प्रशासन को मानसून को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।
गौला नदी में सिल्ट आने से शीशमहल फिल्टर प्लांट के माध्यम से किए जाने वाली पेयजल व्यवस्था पर असर पड़ता है। इन सबके मद्देनजर डीएम विनोद कुमार सुमन ने प्रशासन, जल संस्थान, नलकूप, बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें 15 जून से पहले खराब नलकूपों को 25 जून तक हर हाल में दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। नलकूप विभाग के साठ ट्यूबवेल जो कि सिंचाई से ज्यादा पेयजल व्यवस्था में काम आ रहे हैं, उनको जल संस्थान को हस्तांतरित करने संबंधी कार्रवाई करने को भी कहा है। साथ ही नलकूप विभाग, जल संस्थान परिसर में मौजूद स्क्रैप को निस्तारित करने को कहा है।
विज्ञापन
समिति का गठन किया
हल्द्वानी। जिला अधिकारी ने शहर की पेयजल समस्याओं को दूर करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के लिये एक समिति का गठन किया है। समिति में सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम, जल संस्थान और नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता, बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता शहरी और ग्रामीण के अलावा स्थानीय लोगों को रखा गया है।