{"_id":"5aaadbb84f1c1b690e8b4a6a","slug":"111521146808-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंधौर में खनन शुरू नहीं होने पर वाहन स्वामियों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंधौर में खनन शुरू नहीं होने पर वाहन स्वामियों में आक्रोश
Updated Fri, 16 Mar 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
माफिया से होगी वसूली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नंधौर खनन वाहन समिति ने 15 मार्च से नंधौर-कैलास नदी में खनन शुरू न होने पर नाराजगी जताई है। आरोप लगाया कि नदी में अभी खनन की तैयारियां भी नहीं की जा रही हैं।
समिति की बैठक बृहस्पतिवार को सिंचाई विभाग विश्राम गृह में हुई। अध्यक्ष भुवन चंद्र पोखरिया ने कहा कि वन विकास निगम को औद्योगिक विकास और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनापत्ति नहीं मिली है। गेटों में वाहनों के पंजीयन तक नहीं हो सके हैं। कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, सीसीटीवी, सड़क बनाने का काम भी नहीं हो सका है। ऐसे तो 15 अप्रैल से भी खनन शुरू नहीं हो सकेगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की अनुमति में कही भी चोरगलिया गेट बंद करने को नहीं लिखा गया है। अनुमति में सिर्फ गांवों के बीच से खनन वाहन न निकलने के निर्देश हैं। ऐसे में एनके 1-2, एमबीआर के 1500 से ज्यादा डंपर गांव के बीचोंबीच होकर स्टोन क्रशर पहुंचेंगे। ऐसे तो चारों गेट बंद होने चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चोरगलिया गेट नहीं खोला गया तो शनिवार को कार्यालय में जाकर डीएम का घेराव किया जाएगा। बैठक में हेमू बजेठा, राकेश शर्मा, पूरन दसौनी, लक्ष्मी बजेठा, रमेश डंगवाल, भुवन बिष्ट, विवेक शर्मा, हरीश बिष्ट, पंकज भटनागर आदि थे।