फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ठिठुरन से ठहर गई जिंदगी

ठिठुरन से ठहर गई जिंदगी

Wed, 03 Jan 2018 01:59 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
ठिठुरन से ठहर गई जिंदगी
नैनीताल में अलाव तापते लोग। - फोटो : Amar ujala
हल्द्वानी। नव वर्ष के आगमन के साथ ही ठंड ने भी जबरदस्त तरीके से दस्तक दी है। हवा के बदले रुख और कोहरे के कारण ठंड में इजाफा हुआ है। ठंड से जिले में पहली मौत हुई है। मंगलवार को जहां-तहां लोग ठंड से ठिठुरते रहे। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने पर्वतीय क्षेत्रों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

मंगलवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 17.1 और न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम तो न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन


पूर्वानुमान

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आया है। हवा का रुख भी उत्तर-पश्चिम हो गया। चार तारीख तक मौसम ऐसा ही रहेगा। इसके बाद हल्के बादल छाने की संभावना है और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। पांच जनवरी के बाद नौ जनवरी तक मौसम साफ रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने की संभावना है। अभी बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम ने पांच जगह जलाए अलाव

नगर निगम ने ठंड को देखते हुए पांच जगह अलाव जलाया। मंगलवार को निगम ने रोडवेज चौराहा, केमू स्टेशन, रेलवे स्टेशन, कालाढूंगी चौराहा और क्षत्रिय चौराहे में अलाव जलाया गया। इस दौरान ठंड से बचने के लिए अलाव के पास लोगों की भीड़ लगी रही।

कोहरे ने बस और ट्रेन के पहिए किए जाम
कोहरे से ट्रेनों के देरी से पहुंचने का क्रम जारी है। मंगलवार को देहरादून एक्सप्रेस 13 घंटे देर से पहुंची। गरीब रथ भी अपने निर्धारित समय से चार घंटे देरी से पहुंची। मंगलवार को सुबह 7:10 में पहुंचने वाली देहरादून एक्सप्रेस 20:10 में काठगोदाम पहुंची। इस कारण यह ट्रेन रात 9:30 बजे देहरादून को रवाना हो सकी। उधर, सुबह 9:25 बजे पहुंचने वाली बाघ एक्सप्रेस 16:10 बजे काठगोदाम पहुंची। गरीब रथ दोपहर 2:50 बजे की जगह शाम 6:50 बजे पहुंची। दोपहर 1:35 बजे पहुंचने वाली रानीखेत एक्सप्रेस शाम 5:05 बजे पहुंची। शताब्दी अपने निर्धारित समय से 20 मिनट लेट काठगोदाम पहुंची।

बसों की रफ्तार पर भी असर

दिल्ली से हल्द्वानी आने वाली 15 बसें दो घंटा लेट हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन पहुंची। देहरादून से आने वाली छह बसे डेढ़ घंटा लेट हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन पहुंची।


नैनीताल में पाला गिरा

सरोवर नगरी नैनीताल में मंगलवार को भले ही दिनभर धूप खिली रही लेकिन ठंडी हवाओं का दौर भी जारी रहा जिसकी वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार की रात जमकर पाला गिरा जिसकी वजह से मंगलवार की सुबह घरों की छतों में बर्फ की तरह पाले की सफेद चादर बिछी हुई थी। दफ्तरों में भी अधिकारी और कर्मी अधिकांश समय हीटरों के आगे ही बैठे रहे। ठंड की वजह से बाजारों में शाम के वक्त जल्दी सुनसानी हो गई। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया नैनीताल का अधिकतम तापमान 14 तथा न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें सोमवार को अधिकतम तापमान 15 तथा न्यूनतम तापमान 4 डिग्री था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed