{"_id":"5a1c76ac4f1c1b60678bdede","slug":"111511814828-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"33केवी लाइन का नया सर्किट बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33केवी लाइन का नया सर्किट बनेगा
Updated Tue, 28 Nov 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
electricity
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था को चाक चौबंद करने और लो वोल्टेज से निजात दिलाने को दो करोड़ रुपये की लागत के काम होंगे। आपात काल स्थिति में आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए कमलुवागांजा और कठघरिया के बीच 33केवी लाइन का एक नया सर्किट बनाया जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को लो वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ता है। गर्मियों में परेशानी सबसे अधिक हो जाती है। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अमित आनंद ने बताया कि धौलाखेड़ा में 12.5 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। ट्रांसफार्मर की स्वीकृति मिल गई है और दिसंबर में इसका काम शुरू हो जाएगा। इस पर लगभग 60 लाख रुपये की धनराशि खर्च होगी। इसके अलावा कमलुवागांजा, कठघरिया, टीपी नगर, फूलचौड़, कुसुमखेड़ा, हल्दूचौड़ और धौलाखेड़ा समेत अन्य क्षेत्र में 100 और 250 केवीए के ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इसके अलावा तल्ली बमौरी, लोहरियासाल मल्ला, गैस गोदाम रोड, छड़ायल नयाबाद, फूलचौड़ और देवलचौड़ समेत अन्य क्षेत्रों में लाइनों को थ्री फेस किया जाएगा। आनंद ने बताया कि कमलुवागांजा और कठघरिया के बीच 33केवी लाइन का नया सर्किट बनाने की योजना है। सर्किट बनने से बिजली आपूर्ति में मदद मिलेगी। एक सर्किट में गड़बड़ी होने पर दूसरे सर्किट से आपूर्ति हो सकेगी। उन्होंने बताया कि सभी कामों की स्वीकृति मिल चुकी है। इसमें लगभग दो करोड़ रुपये खर्च होंगे।